फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   bjp black paper on scams of ashok gahlot government

'गहलोत सरकार ने पांच साल में किए सौ घोटाले'

Sat, 05 Oct 2013 05:42 PM IST
समीर शर्मा/अमर उजाला, जयपुर
समीर शर्मा/अमर उजाला, जयपुर Updated Sat, 05 Oct 2013 05:42 PM IST
विज्ञापन
bjp black paper on scams of ashok gahlot government

आचार संहिता के लागू होने के दूसरे दिन ही राजस्थान में भाजपा ने कांग्रेस सरकार के खिलाफ चुनावी पैंतरा आजमाया है।

विज्ञापन


भाजपा ने शनिवार को ब्लैक पेपर जारी कर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की सरकार पर पिछले पांच सालों में सौ घोटालों के आरोप लगाए हैं और एक सीडी भी जारी की।

इस अवसर पर भाजपा ने आरोप लगाया कि अशोक गहलोत के पुत्र वैभव गहलोत राजस्थान का बेटा बनकर प्रदेश को, तो यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी के दामाद रोबर्ट बाड्रा देश का दामाद बनकर देश को लूट रहे हैं।

भाजपा की प्रदेश अध्यक्ष व मुख्यमंत्री की उम्मीदवार वसुंधरा राजे, भाजपा की घोटाला उजागर समिति के किरीट सौमेया, विधायक राजेन्द्र राठौड़ ने पत्रकारों से कहा कि इन घोटालों की जांच के लिए कई बार राष्ट्रपति को और राजस्थान के राज्यपाल को ज्ञापन भी सौंपे गए हैं।
विज्ञापन


हालांकि भाजपा पिछले डेढ़ वर्ष से इन घोटालों को लेकर सभाओं में और अन्य मंचों पर राजस्थान की कांग्रेस सरकार पर आरोप लगाती रही है। अब सभी घोटालों को एक साथ एक जगह संग्रहीत कर ब्लैक पेपर जारी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डेढ़ दर्जन मंत्रियों पर भ्रष्टाचार के आरोप
भाजपा की ओर से जारी ब्लैक पेपर में अशोक गहलोत सहित डेढ़ दर्जन मंत्रियों पर घोटाले गिनाए गए हैं। साथ ही, आधा दर्जन मंत्रियों पर लगे दुष्कर्म के आरोप भी इसमें शामिल किए गए हैं।

यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी के दामाद राबर्ट वाड्रा का सोलर लैंड घोटाला भी शामिल हैं। ब्लैक पेपर में पांच दर्जन घोटालों में प्रमाणित दस्तावेज लगाए गए हैं।

पायलट, चिदंबरम और जोशी पर भी आरोप
भाजपा ने इन घोटालों की सूची में केंद्रीय मंत्री पी. चिदंबरम, सचिन पायलट व पूर्व केंद्रीय मंत्री सीपी जोशी को भी घेरा है।

ब्लैक पेपर में केंद्रीय मंत्री पी. चिदंबरम और सचिन पायलट पर 108 एम्बूलेंस घोटाले तथा पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं राजस्थान के सांसद सीपी जोशी पर मेवाड़ मिल घोटाले के आरोप लगाए गए हैं।


मुख्यमंत्री ने अपनों को बांटी रेवडिय़ां
ब्लैक पेपर में मुख्यमंत्री पर घोटालों के अलावा भाई-भतीजावाद के भी आरोप लगाए गए हैं और कहा है कि भ्रष्टाचार का सीधा फायदा रिश्तेदारों को मिला है।

इसमें मुख्यमंत्री पर उदयसागर झील (उदयपुर) फाइव स्टार होटल का दो हजार करोड़ रुपए का घोटाला, कल्पतरू कंपनी के माध्यम से राजस्थान वेयर हाउसिंग कार्पोरेशन में किया करोड़ों रुपए का घोटाला, गहलोत खानदान को जोधपुर विश्वविद्यालय के प्रोफेसर पदों पर फर्जी नियुक्ति घोटाला, खान आवंटन सूची में गहलोत के रिश्तेदारों के नाम आदि कई घोटाले गिनाए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed