{"_id":"6534f3ba1be1c67dea0a1a64","slug":"bike-riding-youth-dies-due-to-car-collision-in-pokaran-2023-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaisalmer: कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, दो गंभीर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaisalmer: कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, दो गंभीर घायल
Sun, 22 Oct 2023 03:34 PM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जैसलमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जैसलमेर
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Sun, 22 Oct 2023 03:34 PM IST
सार
Jaisalmer: पोकरण के लाठी थानाक्षेत्र के धोलिया गांव के गंगाराम की ढाणी के पास शनिवार की शाम एक कार की टक्कर से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
सड़क हादसे में युवक की दर्दनाक मौत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जैसलमेर के धोलिया गांव के गंगाराम की ढाणी के पास एक कार की टक्कर से एक युवक की मौत हो गई। जबकि दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद जोधपुर रेफर किया गया है।
बता दें कि एक बाइक पर सवार क्षेत्र के मोराणी निवासी तरुण (23) वासुदेव (23) व संतोष (24) शनिवार दोपहर को भादरियाराय माता मंदिर व तेमड़ेराय मंदिर में दर्शन के लिए गए थे।
शाम को वापस आते समय करीब साढ़े पांच बजे धोलिया गांव के गंगाराम की ढाणी के पास सामने से आ रही एक कार ने उन्हें टक्कर मार दी। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि मोटरसाइकिल के परखच्चे उड़ गए और दो टुकड़े हो गए। जबकि कार का अगला हिस्सा भी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया।
विज्ञापन
पुलिस ने ली घटना की जानकारी
हादसे को देखते हुए यहां से गुजर रहे लोगों ने तत्काल निजी वाहन से तीनों घायलों को पोकरण के राजकीय अस्पताल पहुंचाया। यहां तरुण ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। जबकि वासुदेव व संतोष को गंभीर हालत के कारण जोधपुर रेफर कर दिया गया। सूचना पर पोकरण पुलिस अस्पताल पहुंची और घटना की जानकारी ली।