{"_id":"643192396cf317a3670e5d63","slug":"bike-riding-miscreants-ransacked-hotel-in-jaipur-incident-captured-in-cctv-2023-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: बदमाशों ने होटल में की तोड़फोड़, बाहर खड़ी गाड़ियों के भी शीशे तोड़, रुपयों को लेकर हुआ था विवाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: बदमाशों ने होटल में की तोड़फोड़, बाहर खड़ी गाड़ियों के भी शीशे तोड़, रुपयों को लेकर हुआ था विवाद
Sat, 08 Apr 2023 09:41 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Sat, 08 Apr 2023 09:41 PM IST
सार
जयपुर में एक होटल में बाइक सवार बदमाशों ने तोड़फोड़ कर दी, बदमाशों का होटल कर्मचारियों से पैसों को लेकर विवाद हो गया था, जिसके चलते बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन
बदमाशों ने होटल में की तोड़फोड़।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान की राजधानी जयपुर के चित्रकूट थाना इलाके में पैसों के लेनदेन को लेकर हुई कहासुनी के बाद बाइक सवार बदमाशों ने होटल में तोड़फोड़ कर दी। कहासुनी के बाद साथियों के साथ आए बदमाशों ने होटल ही नहीं उसके बाहर खड़ी कारों पर पत्थर और लाठी-डंडे मारकर शीशे तोड़ दिए। ये पूरी घटना होटल में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
विज्ञापन
चित्रकूट थाने के एसएचओ गुंजन सोनी ने बताया कि धावास पुलिया के पास स्थित जया पैलेस के मालिक दुष्यंत सिंघल ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। शिकायत में उन्होंने बताया कि बाइक सवार दो लड़के होटल पर आए थे। होटल पर लेन-देन की बात को लेकर उनसे कहासुनी हो गई। कुछ देर झगड़ा करने के बाद दोनों लड़के बाइक लेकर वहां से चले गए।
विज्ञापन
इसके बाद वह बाइक सवार बदमाश अपने साथियों के साथ वापस लौटे और लाठी-डंडे से होटल के कांच के गेट तोड़ दिए। साथ ही दो होटल के बाहर खड़ी कारों के शीशे भी तोड़ दिए, जिसके बाद बदमाश वहां से भाग निकले। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी युवकों की तलाश शुरू कर दी है। वारदातस्थल के आस-पास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालने जा रहे हैं, जिससे बदमाशों और उनकी बाइक के नंबर का पता लगाया जा सके।
विज्ञापन