फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Bike rider injured in car collision on Hanumangarh Kishangarh mega highway near Ajwa village

Nagaur: हनुमानगढ़ किशनगढ़ मेगा हाईवे पर हादसा, कार ने बाइक सवार तीन युवकों को मारी टक्कर, दो की हालत गंभीर

Fri, 17 Mar 2023 10:19 AM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागौर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Fri, 17 Mar 2023 10:19 AM IST
सार

हनुमानगढ़ किशनगढ़ मेगा हाईवे पर एक कार ने एक मोटरसाइकिल को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में मोटरसाइकिल सवार तीन युवकों में से दो को गंभीर चोट आई हैं।

विज्ञापन
Bike rider injured in car collision on Hanumangarh Kishangarh mega highway near Ajwa village
हाईवे पर हादसा - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

नागौर जिले के डीडवाना उपखंड के ग्राम आजवा के पास देर रात मोटरसाइकिल की कार से टक्कर हो गई। हादसे में मोटरसाइकिल सवार तीन युवकों में से दो की हालात गंभीर बनी हुई है। मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा बीएल भाटी पहुंचे। एंबुलेंस से घायलों को डीडवाना के राजकीय बांगड़ चिकित्सालय लाया गया, जहां उपचार जारी है।

विज्ञापन


गौरतलब है कि डीडवाना के निकटवर्ती गांव अजवा के पास हनुमानगढ़ किशनगढ़ मेगा हाईवे पर एक कार ने एक मोटरसाइकिल को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में मोटरसाइकिल सवार तीन युवकों में से दो को गंभीर चोट आई हैं। मोटरसाइकिल डीडवाना से लाडनूं की तरफ जा रही थी। मौके से भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष बीएल भाटी सुजानगढ़ जा रहे थे। इसी दौरान वह भी मौके पर पहुंच गए। तीन घायलों को संभाला और एंबुलेंस को सूचना दी। साथ ही डीडवाना के एएसपी विमल सिंह नेहरा को सूचना दी। मौके पर डीडवाना पुलिस पहुंची और घटनास्थल का मुआयना किया। घायलों को एम्बुलेस के जरिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। 
विज्ञापन


बीएल भाटी ने बताया कि वह सुजानगढ़ देर रात को जा रहे थे। इसी दौरान अजवा गांव से निकलकर हनुमानगढ़ किशनगढ़ मेगा हाईवे पर पहुंचे तो डीडवाना से लाडनूं की तरफ जा रही मोटरसाइकिल को एक कार ने अपनी चपेट में ले लिया।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed