फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   bike rider died after being hit by a roadways bus on Kekdi Jaipur road

Rajasthan: कम उम्र में ही संभाल रहा था बुजुर्ग मां-बाप और भाई-बहन की जिम्मेदारी, मौत के बाद बिखर गई खुशियां

Mon, 01 Aug 2022 05:31 PM IST
वीरेंद्र शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: वीरेंद्र शर्मा Updated Mon, 01 Aug 2022 05:31 PM IST
सार

केकड़ी-जयपुर रोड़ पर धुवालिया गांव के पास रोड़वेज बस की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि घटना में एक महिला एवं किशोर घायल हो गया। घायलों  को उपचार के लिए अजमेर रेफर कर दिया गया है।

 

विज्ञापन
bike rider died after being hit by a roadways bus on Kekdi Jaipur road
रोडवेज बस की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई - फोटो : amar ujala

विस्तार

केकड़ी-जयपुर रोड़ पर धुवालिया गांव के पास रोड़वेज बस की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि घटना में एक महिला एवं किशोर घायल हो गया। घायलों  को उपचार के लिए अजमेर रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, हिंगोनिया निवासी राजाराम कीर पुत्र सत्यनारायण (उम्र 20 वर्ष), सुरज्ञानी पत्नि महादेव नाथ योगी (उम्र 35 वर्ष) और राहुल पुत्र महादेव नाथ (योगी उम्र 14 वर्ष) बाइक पर सवार होकर केकड़ी आए थे। केकड़ी में समूह लोन की किस्त जमा कराने के बाद वापस अपने घर लौट रहे थे। उसी दौरान धुवालिया चौराहे के पास सामने से आ रही एक रोड़वेज बस ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। रोड़वेज बस की टक्कर से बाइक सवार तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


घटना की सूचना मिलने पर आस-पास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। तीनों को उपचार के लिए केकड़ी के राजकीय अस्पताल लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने राजाराम कीर को मृत घोषित कर दिया। उनके अलावा सुरज्ञानी व राहुल को प्राथमिक उपचार के बाद अजमेर रेफर कर दिया। हादसे की सूचना मिलने पर सिटी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मृतक के शव को मोर्चरी में रखवाया है। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने रोड़वेज बस चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। साथ ही बस को भी अपने कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक राजाराम मजदूरी का काम करता था। मृतक अपने परिवार की जिम्मेदारी संभाल रहा था। परिवार में दो भाई व एक बहन है। घटना की जानकारी मिलते ही घर में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed