फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Bikaner News ›   Uproar in front of solar plant after death of young man

Bikaner: युवक की मौत के बाद सोलर प्लांट के आगे हंगामा, मुआवजे की मांग को लेकर शव के साथ धरने पर बैठे ग्रामीण

Mon, 26 Feb 2024 05:41 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर Published by: शबाहत हुसैन Updated Mon, 26 Feb 2024 05:41 PM IST
सार

Bikaner: बीकानेर में सोलर कंपनी में कार्यरत युवक की सड़क हादसे में मौत के बाद कंपनी द्वारा मुआवजा नहीं देने के विरोध में मृतक युवक का शव लेकर सोलर कंपनी के मुख्य द्वार के आगे ग्रामीण धरने पर बैठ गए। 

विज्ञापन
Uproar in front of solar plant after death of young man
युवक की मौत के बाद सोलर प्लांट के आगे हंगामा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मामला नाल थाना क्षेत्र के जयमलसर गांव स्थित स्टर्लिंग एंड विस्लन सोलर प्लांट कंपनी से जुड़ा है। जहां मृतक तेजाराम प्लांट पर गार्ड का नौकरी करता था। जानकारी के अनुसार सड़क हादसे में घायल जयमलसर निवासी तेजाराम (21) पुत्र तारूराम मेघवाल की पीबीएम अस्पताल के ट्रोमा सेंटर के आईसीयू में इलाज के दौरान मृत्यु हो गई। जिसके बाद मृतक के परिजनों व ग्रामीणों ने सोलर प्लांट कंपनी के बाहर शव के साथ धरना लगा दिया है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार तीन दिन पूर्व कंपनी की गाड़ी से कई कर्मचारी जा रहे थे। इस दौरान नोखा दैया रोड पर गाडी पलट गई थीं। हादसे में जयमलसर निवासी तेजाराम, बाबूलाल, सुंदरलाल, मनोज, मघाराम व पांच-सात अन्य लोग घायल हो गए। जिसमें तेजाराम की इलाज के दौरान मृत्यु हो गई।
विज्ञापन


पुलिस ने की ग्रामीणों से समझाइश
धरनार्थियों का आरोप है कि गाड़ी चालक शराब के नशे में था। जिसके चलते यह हादसा हुआ है। धरनार्थियों ने बताया कि आज से छह माह पूर्व भी ऐसा ही हादसा हुआ था जिसमें जयममलसर निवासी कालूराम नायक की मृत्यु हो गई थी। हादसे के बाद सोलर कंपनी ने आश्वासन दिया था कि आर्थिक मदद की जाएगी, लेकिन पीड़ित को आज तक कोई सहायता नहीं मिली है। अब एक और हादसे में एक व्यक्ति की जान चली गई, लेकिन कंपनी के अधिकारी हालात जानने तक नहीं आए। ऐसे में गुस्साएं ग्रामीणों ने सोलर प्लांट कंपनी के गेट पर शव को रख धरना लगाया है। फिलहाल नाल पुलिस ग्रामीणों से समझाइश कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed