{"_id":"676654cc6e35c3beca01bf75","slug":"sufi-and-bhajan-singer-rafiq-sagar-is-no-more-2024-12-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bikaner News: नहीं रहे सूफी और भजन गायक रफीक सागर, संगीत जगत में शोक की लहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bikaner News: नहीं रहे सूफी और भजन गायक रफीक सागर, संगीत जगत में शोक की लहर
Sat, 21 Dec 2024 11:10 AM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Sat, 21 Dec 2024 11:10 AM IST
सार
Bikaner News: सूफी और भजन गायक रफीक सागर का शनिवार को हृदय गति रुक जाने से निधन हो गया। रफीक सागर की आवाज का जादू भजनों और सूफी संगीत में साफ झलकता था।
विज्ञापन
भजन गायक रफीक सागर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बीकानेर में मशहूर गायक रफीक सागर का आज हृदय गति रुक जाने से निधन हो गया। संगीत प्रेमियों के दिलों में अपनी खास पहचान बनाने वाले रफीक सागर न केवल बीकानेर बल्कि पूरे देश में प्रसिद्ध थे। उनकी आवाज का जादू भजनों और सूफी संगीत में साफ झलकता था।
विज्ञापन
उनके भजन 'सपने में सखी देखो नंद गोपाल' ने उन्हें खासा लोकप्रियता दिलाई। रफीक सागर के पुत्र राजा हसन भी संगीत की दुनिया का एक जाना-माना नाम हैं और उन्होंने अपने पिता की संगीत विरासत को बखूबी आगे बढ़ाया। पिता और पुत्र की इस जोड़ी ने संगीत के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाई थी।
विज्ञापन
रफीक सागर ने अपने जीवन में सूफी और भक्ति संगीत के जरिए लाखों दिलों को छुआ। उनके गाए गीतों और भजनों ने न केवल धार्मिक संगठनों बल्कि आम लोगों के बीच भी अपनी गहरी छाप छोड़ी।
विज्ञापन
उनका निधन संगीत जगत के लिए एक बड़ी क्षति है।उनके अंतिम दर्शन के लिए बड़ी संख्या में संगीत प्रेमी और उनके प्रशंसक इकट्ठा हुए। रफीक सागर को हमेशा उनके अद्वितीय गायन और संगीत के प्रति समर्पण के लिए याद किया जाएगा।