फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Bikaner News ›   Rajasthan News: Was cultivating opium illegally under the guise of mustard, accused arrested

Rajasthan News: सरसों की आड़ में अवैध रूप से कर रहा था अफीम की खेती, अवैध पौधों समेत आरोपी गिरफ्तार

Sun, 03 Mar 2024 11:52 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर Published by: प्रिया वर्मा Updated Sun, 03 Mar 2024 11:52 AM IST
सार

Bikaner: सरसों की फसल की आड़ में अवैध रूप से अफीम की खेती कर रहे एक व्यक्ति को जिले की श्री डूंगरगढ़ थाना पुलिस ने अफीम के पौधों समेत गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
Rajasthan News: Was cultivating opium illegally under the guise of mustard, accused arrested
अफीम के पौधे जब्त करते हुए पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिले के श्री डूंगरगढ़ थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सरसों की फसल की आड़ में अवैध रूप से अफीम की खेती कर रहे एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है।

विज्ञापन


प्राप्त जानकारी अनुसार पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि मोमासर की रोही में सुंडाराम पुत्र लूणाराम जाट ने अपने खेत में अवैध रूप से अफीम के पौधे उगाए हैं। सूचना के पुख्ता होने पर पुलिस ने अफीम के 8200 हरे पौधों के साथ सुंडाराम को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


जब्त की गई अफीम का वजन करीब 370 किलो है। एसपी तेजस्विनी गौतम के निर्देश पर श्री डूंगरगढ़ थानाधिकारी इंद्रकुमार ने यह कार्रवाई की। बताया जा रहा है कि आरोपी ने लोगों की नजरों से बचने के लिए सरसों की फसल के बीच में अफीम की खेती की थी। पुलिस ने आरोपी सुंडाराम को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed