{"_id":"65e3e290ad449afe940ec5a8","slug":"rajasthan-news-the-school-ground-became-an-arena-the-dispute-between-two-teachers-reached-a-scuffle-2024-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan News: अखाड़ा बन गया स्कूल का मैदान, दो शिक्षिकाओं का आपसी विवाद हाथापाई तक पहुंचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan News: अखाड़ा बन गया स्कूल का मैदान, दो शिक्षिकाओं का आपसी विवाद हाथापाई तक पहुंचा
Sun, 03 Mar 2024 08:08 AM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Sun, 03 Mar 2024 08:08 AM IST
सार
Bikaner: दो शिक्षिकाओं की लड़ाई में स्कूल का मैदान अखाड़े में बदल गया। सरकारी स्कूल में पदस्थ दोनों शिक्षिकाओं में किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। कल स्कूल समय के दौरान विवाद इतना बढ़ गया कि नौबत मारपीट तक पहुंच गई।
विज्ञापन
माध्यमिक शिक्षा विभाग, बीकानेर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
सरकारी स्कूल में पदस्थ पीटीआई और एक अन्य शिक्षिका के बीच आपसी विवाद इतना बढ़ा कि नौबत मारपीट तक पहुंच गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार नोखा के राजकीय माध्यमिक उच्च विद्यालय, कंवलीसर में तैनात शिक्षका विमला बिश्नोई और शारीरिक शिक्षक कमला के बीच पिछले कई दिनों से किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। कल दोनों स्कूल के दौरान दोनों किसी बात पर आपस में उलझ पड़ी और मामला हाथापाई तक पहुंच गया। बाद में वहां मौजूद स्टाफ ने दोनों को अलग किया।
विज्ञापन
मामले में एक पक्ष की ओर से थाने में एफआईआर दर्ज करवाई गई है। जानकारी के अनुसार नोखा में राजकीय माध्यमिक उच्च विद्यालय, कंवलीसर की शिक्षका विमला बिश्नोई ने मामला दर्ज करवाया है कि शारीरिक शिक्षक कमला ने रंजिश के चलते उसके साथ विद्यालय में गाली-गलौच व मारपीट की। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दिया है लेकिन हैरानी की बात है कि विद्यालय में हुए इस झगड़े के बाद अभी तक शिक्षा विभाग ने दोनों कर्मियों के विरुद्ध कोई कार्रवाई नहीं की है।
विज्ञापन