{"_id":"65aa177b91f3e7a54701dab9","slug":"rajasthan-news-e-mitra-operator-returning-home-was-robbed-the-scoundrels-took-away-rs-2-25-lakh-at-gunpoint-2024-01-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan News: घर लौट रहे ई मित्र संचालक को लूटा, हथियार दिखाकर की मारपीट, सवा दो लाख लूट ले गए बदमाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan News: घर लौट रहे ई मित्र संचालक को लूटा, हथियार दिखाकर की मारपीट, सवा दो लाख लूट ले गए बदमाश
Fri, 19 Jan 2024 12:02 PM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Fri, 19 Jan 2024 12:02 PM IST
सार
Bikaner: देर रात दुकान बंद कर घर लौट रहे ई मित्र संचालक के साथ बदमाशों ने हथियार दिखाकर मारपीट की और उसके पास से 2.24 लाख रुपये लूट ले गए।
विज्ञापन
सीसीटीवी फुटेज
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जिले के नोखा में गुरुवार देर रात ई मित्र संचालक रविकुमार शर्मा दुकान बंद कर स्कूटी पर घर जा रहा था, जैसे ही वह भट्टड़ स्कूल के पास पहुंचा, पीछे से आ रही कार में सवार बदमाशों ने उसकी स्कूटी के आगे कार लगाकर रास्ता रोक लिया।
विज्ञापन
कार में करीब 4-5 व्यक्ति थे, उनमें से तीन व्यक्तियों ने कार से निकलकर उसका बैग छीन लिया और बंदूक दिखाकर जान से मारने की धमकी दी। उसके बैग में ग्राहक सेवा केंद्र का दिनभर का कलेक्शन दो लाख 55 हजार रुपये था।
विज्ञापन
घटना की सूचना मिलने पर नोखा थानाधिकारी आलोक सिंह ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली और घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज खंगाले। पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, फिलहाल पुलिस उससे पूछताछ में जुटी है।
विज्ञापन