{"_id":"65f50fa4f45ee9b4e00a1dfa","slug":"rajasthan-news-argument-between-protesting-youth-congress-workers-and-police-police-used-force-2024-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan News: प्रदर्शन कर रहे यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच बहसबाजी, पुलिस ने किया बलप्रयोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan News: प्रदर्शन कर रहे यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच बहसबाजी, पुलिस ने किया बलप्रयोग
Sat, 16 Mar 2024 08:49 AM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Sat, 16 Mar 2024 08:49 AM IST
सार
Bikaner: राजीव गांधी युवा मित्रों को फिर से बहाल करने की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट पर विरोध प्रदर्शन कर रहे शहर यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ता जबरन अंदर घुसने को लेकर पुलिसकर्मियों से उलझ लिए। इस पर पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर उन्हें वहां से खदेड़ दिया।
विज्ञापन
कार्यकर्ताओं को खदेड़ते पुलिसकर्मी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजीव गांधी युवा मित्रों को वापस बहाल करने मांग को लेकर बीकानेर यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बीकानेर कलेक्ट्रेट पर उग्र विरोध प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में कलेक्ट्रेट पहुंचे इन युवा कांग्रेसियों ने जबरन कलेक्ट्रेट के अंदर जाने का प्रयास किया और वहां लगी बेरिकेडिंग को हटाने की कोशिश की। पुलिस की समझाइश के बाद भी कार्यकर्ताओं के नहीं मानने पर पुलिस ने हल्का बल प्रयोग करते हुए उन्हें वहां से खदेड़ दिया।
विज्ञापन
दरअसल जिस वक्त युवा कांग्रेस कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट परिसर में आने की कोशिश कर रहे थे उसी समय जलदाय मंत्री कन्हैयालाल चौधरी कलेक्ट्रेट सभागार में संभाग के अधिकारियों की समीक्षा बैठक ले रहे थे। पुलिस के रोकन पर आक्रोशित युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने वहां मौजूद पुलिसकर्मियों से बहसबाजी की और बेरिकेड्स हटाकर भीतर घुसने का प्रयास किया। इसके बाद पुलिसकर्मियों ने हल्का बल प्रयोग करते हुए कार्यकर्ताओं को खदेड़ा, जिसके चलते युवा कांग्रेस के देहात अध्यक्ष भंवर कूकना सहित कई कार्यकर्ताओं को चोटें आईं।
विज्ञापन