फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Bikaner News ›   Rajasthan News: Another example of the CM's simplicity, reached the hair cutting salon and got his hair set

Rajasthan News: मुख्यमंत्री की सादगी की एक और बानगी, आम हेयर कटिंग सैलून पहुंचकर कराई हेयर सेटिंग

Tue, 05 Mar 2024 10:45 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर Published by: प्रिया वर्मा Updated Tue, 05 Mar 2024 10:45 AM IST
सार

Bikaner: मुख्यमंत्री बनने के बाद से सीएम कई बार अपनी सादगी दिखा चुके हैं। कल भी एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने बीकानेर पहुंचे मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने एक आम सैलून में पहुंचकर उसके व्यापार की जानकारी ली और वहां बाल भी सेट करवाए।

विज्ञापन
Rajasthan News: Another example of the CM's simplicity, reached the hair cutting salon and got his hair set
हेयर सैलून में पहुंचे सीएम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

निजी कार्यक्रम में शामिल होने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सोमवार शाम विशेष विमान से नाल सिविल एयरपोर्ट पहुंचे। यहां पर केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने उनकी अगवानी की। इस दौरान सीएम शर्मा का एक अलग ही अंदाज देखने को मिला। वे प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत ऋण लेने वाले लाभार्थी मालचंद मारू के यहां पहुंचे और न केवल मारू से उसके व्यापार को लेकर चर्चा की बल्कि मारू से अपने बालों की कटिंग भी करवाई। सीएम के अचानक हेयर सैलून में रुकने से आसपास लोगों का मजमा लग गया। 
विज्ञापन


मालचंद मारू का हेयर सैलून श्रीगंगानगर मार्ग पर ही अनाज मंडी के सामने है। इस दौरान मुख्यमंत्री ने ग्राहक की कुर्सी पर बैठकर मालचंद के पिता से भी बात की। इस दौरान मुख्यमंत्री के साथ अर्जुनराम मेघवाल, खाद्य आपूर्ति मंत्री सुमित गोदारा सहित जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed