फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Bikaner News ›   Rajasthan Gajendra Singh Shekhawat says in Parivartan Sankalp Yatra minister should be thrown into Arabian Sea

Rajasthan: 'मंत्री को अरब सागर में फेंक देना चाहिए...’ परिवर्तन सकंल्प यात्रा में बोले शेखावत, सियासत गरमाई

Mon, 11 Sep 2023 06:47 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर Published by: अरविंद कुमार Updated Mon, 11 Sep 2023 06:47 PM IST
सार

केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के एक विवादित बयान से राजस्थान की सियासत गरमा गई है। शेखावत ने नगरीय विकास मंत्री शांति धारीवाल को अरब सागर में फेंकने की बात कही।

विज्ञापन
Rajasthan Gajendra Singh Shekhawat says in Parivartan Sankalp Yatra minister should be thrown into Arabian Sea
शेखावत के विवादित बयान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राजस्थान में इस साल विधानसभा चुनाव प्रस्तावित है। कांग्रेस और भाजपा अपनी चुनावी तैयारियों को धार देने में जुटी है। बीजेपी परिवर्तन संकल्प यात्रा के माध्यम से सत्ता में वापसी की कोशिशों में जुटी है। इस बीच भाजपा की परिवर्तन संकल्प यात्रा के दौरान केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत का बयान इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

विज्ञापन


उन्होंने बीकानेर में नगरीय शासन मंत्री शांति धारीवाल के बयान को लेकर कहा कि ऐसे मंत्रियों को अरब सागर में फेंक देना चाहिए। उन्होंने 100 यूनिट फ्री बिजली वाले बयान पर भी कांग्रेस सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि राजस्थान की जनता के जमीर को नहीं खरीदा जा सकता।
विज्ञापन


बीकानेर में रविवार रात हुई सभा में केंद्रीय मंत्री शेखावत ने कहा कि राजस्थान में कांग्रेस सरकार के मंत्री शांति धारीवाल कहते हैं कि राजस्थान मर्दों का प्रदेश है। लेकिन उन्होंने राजस्थान के मर्दों पर कालिख पोतने का काम किया है। आज भी ये मंत्री गहलोत मंत्रिमंडल का हिस्सा हैं। ऐसे व्यक्ति को उठाकर अरब सागर में फेंक देना चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि ये राजस्थान की मर्दानगी का अपमान है। उन्होंने आगे कहा कि राजस्थान की मर्दानगी महाराणा प्रताप और वीर दुर्गादास से है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विधानसभा में धारीवाल ने कहा था- ये मर्दों का प्रदेश है
बता दें कि मार्च 2022 में विधानसभा के बजट सत्र में रेप के आंकड़ों से जुड़े सवाल का जवाब देते हुए कहा कि राजस्थान मर्दों का प्रदेश है। ऐसे में ऐसी छोटी-मोटी घटनाएं होती रहती है। शेखावत ने आगे कहा कि ये सरकार निपटने वाली हैं। अब जनता को बेवकूफ बनाने के लिए फ्री की योजनाएं लेकर आएं हैं। 100 यूनिट बिजली के नाम पर जनता का जमीन नहीं खरीदा जा सकता। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने फ्री योजनाओं के नाम पर लोगों को लाइन में लगा दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed