{"_id":"66c7713ef88bf8491c02c91a","slug":"rajasthan-bikaner-ki-sherni-arrested-who-made-reel-of-consuming-opium-under-influence-of-an-influencer-2024-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: इन्फ्लुएंसर ने खुमार में अफीम खाने की रील बना डाली, पुलिस के पिंजरे में पहुंची 'बीकानेर की शेरनी'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: इन्फ्लुएंसर ने खुमार में अफीम खाने की रील बना डाली, पुलिस के पिंजरे में पहुंची 'बीकानेर की शेरनी'
Thu, 22 Aug 2024 10:41 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Thu, 22 Aug 2024 10:41 PM IST
सार
सोशल मीडिया पर 'ओ बीकानेर है प्रधान' 'आ बीकानेर की शेरनी' और 'आ बीकानेर की गर्ल' डायलॉग के लिए फेमस युवती कानूनी पचड़े में फंस गई है। खुद को 'बीकानेर की शेरनी' बताने वाली इस लड़की का रियल नाम मोनिका राजपुरोहित है।
विज्ञापन
बीकानेर की शेरनी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बीकानेर जिले में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अफीम के साथ रील बनाकर नशीले पदार्थ का प्रचार करने पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो युवतियों को गिरफ्तार किया है। युवती की बीकानेर की शेरनी नाम से आईडी है।
विज्ञापन
बता दें कि जैसे ही यह युवती पुलिस की गिरफ्त में आई, इसकी सारी हेकड़ी निकल गई। जेएनवीसी पुलिस ने इस संबंध में कार्रवाई करते हुए सोशल मीडिया पर एक्टिव दो युवतियों को गिरफ्तार किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, जिला पुलिस अधीक्षक ने सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो पर संज्ञान लेते हुए अफीम का प्रचार करने वाली दो युवतियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्तारी के बाद मोनिका राजपुरोहित ने वीडियो पर सफाई दी। पुलिस को इनके घर से 200 ग्राम डोडा भी मिला हैं, जिसके बाद पुलिस ने दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। जय नारायण थानाधिकारी सुरेन्द्र पचार की अगुवाई में इस कार्रवाई को अंजाम दिया गया है।
विज्ञापन