{"_id":"674da7b8ec4dad0f0106d611","slug":"dengue-disease-wreaks-havoc-in-bikaner-woman-constable-dies-more-than-a-thousand-patients-admitted-in-pbm-2024-12-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dengue Disease: बीकानेर में डेंगू का कहर, महिला कांस्टेबल की मौत, पीबीएम में एक हजार से ज्यादा मरीज भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dengue Disease: बीकानेर में डेंगू का कहर, महिला कांस्टेबल की मौत, पीबीएम में एक हजार से ज्यादा मरीज भर्ती
Mon, 02 Dec 2024 05:57 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Mon, 02 Dec 2024 05:57 PM IST
सार
बीकानेर में डेंगू का कहर बढ़ रहा है। डेंगू के चलते एक महिला कांस्टेबल की मौत हो गई। वहीं, पीबीएम में एक हजार से ज्यादा मरीज भर्ती हैं।
विज्ञापन
महिला कांस्टेबल की मौत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बीकानेर जिले में डेंगू के बढ़ते प्रकोप ने एक और जान ले ली। 26 वर्षीय महिला कांस्टेबल सीता सिद्ध, जो पुलिस लाइन में रिजर्व फोर्स में तैनात थीं। 20 दिनों तक डेंगू से संघर्ष करने के बाद रविवार को दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
बता दें कि महिला कांस्टेबल सीता सिद्ध बीकानेर के बम्बलू गांव की निवासी थीं। उन्हें 20 दिन पहले बुखार आया, जिसके बाद इलाज जारी था। हालत में सुधार न होने पर उन्हें बीकानेर के पीबीएम अस्पताल रेफर किया गया, जहां एक हफ्ते तक इलाज के बावजूद उनकी तबीयत बिगड़ती रही। अंततः रविवार को उनकी मौत हो गई। पोस्टमॉर्टम के बाद उसी दिन उनका अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन
बताते चलें, बीकानेर के पीबीएम अस्पताल में इस साल अब तक डेंगू के एक हजार से ज्यादा मरीज पहुंच चुके हैं। इनमें बीकानेर के अलावा चूरू, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़ और अनूपगढ़ से आने वाले मरीज भी शामिल हैं। डेंगू के इस प्रकोप ने स्वास्थ्य विभाग की तैयारियों पर सवाल खड़े कर दिए हैं। तेजी से बढ़ रहे डेंगू के मामलों और लगातार हो रही मौतों ने इस महामारी को काबू में करने के लिए स्वास्थ्य विभाग को अलर्ट मोड पर ला दिया है। बीकानेर के नागरिकों से साफ-सफाई रखने और डेंगू से बचाव के उपाय अपनाने की अपील की गई है।
विज्ञापन