फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Bikaner News ›   Bikaner : There was stabbing among the students of Agricultural University, the condition of one is critical

Bikaner News: कृषि विवि के छात्रों में हुई चाकूबाजी, पुराने विवाद को लेकर किया हमला, एक की हालत गंभीर

Mon, 08 Jul 2024 12:52 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर Published by: प्रिया वर्मा Updated Mon, 08 Jul 2024 12:52 PM IST
सार

कृषि विश्वविद्यालय के छात्रों के दो गुटों के बीच पुराने विवाद को लेकर हुई चाकूबाजी में दो छात्र घायल हो गए, जिनमें एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि छात्रों के बीच कुछ दिन पहले भी झगड़ा हुआ था लेकिन विश्वविद्यालय प्रशासन ने हिदायत देकर राजीनामा करवा दिया था।

विज्ञापन
Bikaner : There was stabbing among the students of Agricultural University, the condition of one is critical
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शहर के बीछवाल थाना इलाके में पुराने विवाद को लेकर छात्रों के एक गुट ने दूसरे गुट पर हमला बोल दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार कृषि विश्वविद्यालय के बीएससी द्वितीय वर्ष के छात्र हनुमानगढ़, पीलीबंगा के बलदेव नगर निवासी हितेश और अनुज कॉलेज जा रहे थे, इसी दौरान प्राइवेट बस स्टैंड के पास छात्रों के दूसरे गुट ने उन पर हमला बोल दिया। हमले में हितेश गंभीर रूप से घायल हो गया, हमलावरों ने उसकी पीठ पर चाकू के वार भी किए हैं। साथी छात्र अनुज को भी चोटें आई हैं। दोनों घायलों को अन्य छात्र पीबीएम अस्पताल लेकर पहुंचे। 

विज्ञापन


घटना की सूचना पर बीछवाल थाना पुलिस भी पीबीएम अस्पताल पहुंची और घायलों के बयान लेकर जांच शुरू कर दी है। एएसआई ओमप्रकाश ने बताया कि इन छात्रों में कुछ दिन पहले भी झगड़ा हुआ था, जिसके बाद विश्वविद्यालय प्रशासन ने छात्रों को हिदायत देकर राजीनामा करवा दिया था। छात्रों के एक गुट ने हितेश से रंजिश के चलते इस घटना को अंजाम दिया है, फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed