{"_id":"669635830707f910790db36f","slug":"bikaner-story-of-kidnapping-of-children-turned-out-to-be-false-police-solved-case-help-of-cctv-2024-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bikaner: झूठी निकली बच्चों के अपहरण की कहानी, पुलिस ने CCTV की मदद से चार घंटे में किया मामले का पटाक्षेप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bikaner: झूठी निकली बच्चों के अपहरण की कहानी, पुलिस ने CCTV की मदद से चार घंटे में किया मामले का पटाक्षेप
Tue, 16 Jul 2024 02:25 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Tue, 16 Jul 2024 02:25 PM IST
सार
बीकानेर में बच्चों के अपहरण की कहानी झूठी निकली। पुलिस ने सीसीटीवी फुजेट की मदद से महज चार घंटे में मामले का पटाक्षेप कर दिया।
विज्ञापन
अपहरण की झूठी कहानी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बीकानेर में नयाशहर थाना इलाके से दो बालकों के अपहरण कर ले जाने की सूचना से हड़कंप मच गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए हरकत में आई पुलिस ने चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद की इस पूरी गुत्थी को सुलझा लिया। बालकों ने घर वालों के डर से अपने अपहरण की झूठी साजिश रची थी।
विज्ञापन
प्राप्त जानकारी के अनुसार, जस्सूसर गेट के बाहर रहने वाले दो बच्चे सुबह घर से बाहर खेलने गए। वे देर शाम तक घर नहीं पहुंचे। घर पर डांट से बचने के दोनों बच्चों ने परिजनों से डर कर अपहरण की झूठी कहानी रच डाली। उन्होंने परिजनों को बताया कि जस्सूसर गेट की तरफ से जब वे घर आ रहे थे, तब एक वैन में तीन व्यक्ति आए और उन्हें जबरन वैन में डालकर ले गए। घबराए परिजनों ने सारी घटना पुलिस को जाकर बताई।
विज्ञापन
सीसीटीवी से सच आया सामने
घटना की गंभीरता देखते हुए पुलिस की पांच टीमों ने 38 से अधिक सीसीटीवी कैमरों को खंगाला। कैमरे की जांच में पता चला कि दोनों बालक पैदल-पैदल ही नाल की तरफ जाते दिखाई दिए। दोनों दोस्त अपनी बुआ के घर चले गए थे। पुलिस को बच्चे बुआ के घर मिल भी गए। जब पुलिस ने दोनों बच्चों से अपहरणकर्ताओं के बारे में पूछने पर बच्चे असहज दिखे। हालांकि, कुछ देर की पूछताछ के बाद उन्होंने सब सच उगल दिया।
विज्ञापन