फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Bikaner News ›   Bikaner: Police recovered opium worth 50 lakh and arrested two smugglers, drug network is being investigated

Bikaner: पुलिस ने 50 लाख की अफीम बरामद कर दो तस्करों को किया गिरफ्तार, ड्रग नेटवर्क की हो रही जांच

Mon, 10 Feb 2025 11:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 10 Feb 2025 11:17 AM IST
सार

पुलिस ने नापासर क्षेत्र में भारतमाला रोड पर बड़ी कार्रवाई कर एक कार में 9 किलो अफीम का दूध भरकर ले जा रहे दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। दोनों तस्कर इसे बीकानेर और चुरू जिले के तारानगर क्षेत्र में अन्य तस्करों को सप्लाई करने की फिराक में थे। 

विज्ञापन
Bikaner: Police recovered opium worth 50 lakh and arrested two smugglers, drug network is being investigated
50 लाख की अफीम बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

विस्तार

जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। डीएसटी टीम ने नापासर थाना क्षेत्र में एक बड़ी कार्रवाई करते हुए 50 लाख रुपये मूल्य की 9 किलो अफीम बरामद की है। इस दौरान पुलिस ने दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया है, जो कार में अफीम लेकर आ रहे थे।

विज्ञापन


पुलिस ने यह कार्रवाई नापासर थाना क्षेत्र के भारतमाला रोड पर की, जहां तस्कर एक कार में अफीम की खेप लेकर जा रहे थे। पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली थी कि दो तस्कर भारी मात्रा में अफीम की तस्करी कर रहे हैं। इस सूचना के आधार पर पुलिस ने नाकाबंदी कर संदिग्ध कार को रोका और जब उसकी तलाशी ली गई, तो उसमें 9 किलो अफीम का दूध बरामद हुआ, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 50 लाख रुपये आंकी गई है।
विज्ञापन


पुलिस ने मौके से शिवपुरी लोहावट निवासी रमेश विश्नोई और राजाराम विश्नोई को गिरफ्तार किया है। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि ये दोनों तस्कर अफीम को बीकानेर और चुरू जिले के तारानगर क्षेत्र में अन्य तस्करों को सप्लाई करने की फिराक में थे। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि इस नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस जांच में यह भी खुलासा हुआ है कि गिरफ्तार आरोपी रमेश विश्नोई पहले से ही बीकानेर जिले में एक आपराधिक मामले में वांछित था। पुलिस अब उसके पुराने रिकॉर्ड को खंगाल रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि वह किसके लिए काम कर रहा था और इस नेटवर्क के अन्य साथी कौन हैं। इसके लिए गिरफ्तार तस्करों से कड़ी पूछताछ की जा रही है और उनके मोबाइल फोन की भी जांच की जा रही है।


बीकानेर पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि अगर उन्हें किसी संदिग्ध गतिविधि या नशे के कारोबार से जुड़ी कोई भी सूचना मिले, तो वे तुरंत पुलिस को इसकी जानकारी दें, ताकि इस तरह के अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed