{"_id":"669675dacfc3caad820d352b","slug":"bikaner-nsui-demonstrated-regarding-student-union-elections-police-and-student-leaders-came-face-to-face-2024-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bikaner : छात्र संघ चुनाव की बहाली को लेकर एनएसयूआई ने किया प्रदर्शन, आमने-सामने हुए पुलिस और छात्र नेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bikaner : छात्र संघ चुनाव की बहाली को लेकर एनएसयूआई ने किया प्रदर्शन, आमने-सामने हुए पुलिस और छात्र नेता
Tue, 16 Jul 2024 07:00 PM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Tue, 16 Jul 2024 07:00 PM IST
सार
छात्र संघ चुनावों की बहाली को लेकर एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन करते हुए जमकर हंगामा किया। छात्रों को परिसर में घुसने से रोकने की कोशिश में पुलिस और छात्रों के बीच तू तू-मैं मैं हुई, इसके बाद पुलिस ने हल्का बलप्रयोग कर छात्रों को वहां से भगाया।
विज्ञापन
राजस्थान
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छात्रसंघ चुनाव बहाली की मांग को लेकर एनएसयूआई के छात्रों ने आज जिला कलेक्ट्रेट पर उग्र प्रदर्शन किया, इस दौरान कलेक्ट्रेट पहुंचे एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की और कलेक्ट्रेट में लगे बेरिकेडिंग्स हटाकर परिसर में घुसने का प्रयास किया। पुलिस ने अंदर जा रहे छात्रों को रोकने की कोशिश की लेकिन छात्र पुलिस और आरएसी के जवानों से उलझ पड़े, इस दौरान दोनों पक्षों में काफी देर तक धक्का-मुक्की होती रही। इसके बाद पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए हल्का बलप्रयोग कर इन्हें तितर-बितर किया।
विज्ञापन
इस दौरान पुलिस ने राजेश गोदारा, गिरधारी कूकणां, अभिमन्यु जाखड़, प्रेम बेरड़, नरेश सारण छात्र नेताओं को हिरासत में लिया। पिछले काफी दिनों से एनएसयूआई के छात्र छात्र संघ चुनाव की बहाली को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।
विज्ञापन
एनएसयूआई के उपाध्यक्ष राजेश गोदारा ने बताया कि हम छात्र संघ चुनाव की बहाली को लेकर पिछले काफी समय से संघर्षरत हैं। छात्र संघ चुनाव छात्र राजनीति की शुरुआत है । वर्तमान सरकार हमें हमारे हक से वंचित रखना चाह रही है, हमारी सरकार से मांग है कि छात्र संघ चुनावों को बहाल किया जाए अगर सरकार हमारी मांगें नहीं मानती है तो आने वाले समय में छात्र शक्ति द्वारा उग्र आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन