फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Bikaner News ›   Bikaner News: Two accused arrested with fake notes notes worth Rs 55 lakh recovered were taking to Agra

Bikaner News: नकली नोटों के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, 55 लाख के नोट बरामद, आगरा ले जा रहे थे

Fri, 05 Jul 2024 12:04 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर Published by: उदित दीक्षित Updated Fri, 05 Jul 2024 12:04 PM IST
सार

पुलिस ने आरोपियों से पूछताछ के बाद उनकी निशानदेही पर उनके घर से दो रंगीन प्रिंटर, नोट के आकार की कटिंग मशीन भी जब्त की है। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Bikaner News: Two accused arrested with fake notes notes worth Rs 55 lakh recovered were taking to Agra
पुलिस ने आरोपियों के घर से बरामद किया सामान। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बीकानेर जिले के लूणकरणसर थाना पुलिस ने कालू टोल नाके के पास दो युवकों को नकली नोट के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी नकली नोटों की खेप आगरा लेकर जा रहे थे। लूणकरणसर थानाधिकारी गणेश कुमार ने बताया कि बुधवार देर रात कालू टोल नाके पर पुलिस चैकिंग अभियान चला रही थी। इस दौरान युवकों को रोककर उनकी तलाशी ली गई तो उनके पास 500-500 रुपए के नकली नोटों के 11 बंडल मिले। युवकों के कब्जे से 55 लाख रुपए के नकली नोटटों और कार बरामद की गई है।

विज्ञापन


ये बंडल तीन बैग में मिले और पांच-पांच लाख रुपए के पैकेट के रूप में थे। हर पैकेट में पांच सौ के नोट की दस-दस गड्डियां थी। गिनने पर 55 लाख रुपए हुए। नोटों के बंडल को खोलकर देखा तो अंदर केवल कागज थे। हर गड्डी के आगे और पीछे पांच सौ रुपए के नए असली नोट लगाए गए थे। अंदर नोट की आकृति के कागज थे जिनके बॉर्डर पांच सौ रुपए के नोट जैसे प्रिंट हो रखे थे। बाहर से गड्डी असली लगती थी। पांच-पांच लाख रुपए के 11 बंडल को कागज में इस तरह पेक किया गया था, जैसे कि ये नोट अभी बैंक से निकाले गए हो। 
विज्ञापन


पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर उनके घर से दो रंगीन प्रिंटर, नोट के आकार की कटिंग मशीन भी जब्त की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed