{"_id":"67c2a4a90c305ae7b80f2e54","slug":"bikaner-news-sudden-weather-change-destroys-farmers-crops-demand-for-immediate-survey-and-compensation-2025-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bikaner News: मौसम बदलने से किसानों की मेहनत पर पानी फिरा, प्रशासन से शीघ्र गिरदावरी कर मुआवजे की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bikaner News: मौसम बदलने से किसानों की मेहनत पर पानी फिरा, प्रशासन से शीघ्र गिरदावरी कर मुआवजे की मांग
Sat, 01 Mar 2025 11:39 AM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Sat, 01 Mar 2025 11:39 AM IST
सार
अचानक मौसम में बदलाव के कारण हुई ओलावृष्टि से खेत में खड़ी फसल बर्बाद हो गई है। जिले के कई गांवों में किसानों ने प्रशासन से तत्काल सहायता की अपील करते हुए शीघ्र गिरदावरी कर मुआवजे की मांग की है।
विज्ञापन
राजस्थान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जिले के लूणकरणसर, जयमलसर, भानीपुरा, नाल, कावनी और शेखसर सहित कई गांवों में गुरुवार देर रात तेज बारिश के साथ हुई ओलावृष्टि ने किसानों की मेहनत पर कहर बरसा दिया। अचानक हुए मौसम बदलाव के कारण खेतों में लहलहा रही गेहूं, चना, सरसों और जीरे की फसलें बर्बाद हो गईं।
विज्ञापन
ओलों की मार से फसलें हुई तबाह
लूणकरणसर के चक 5 एडी, शेखसर और नथवाना गांवों में ओलों के कारण किसानों की कई महीनों की मेहनत कुछ ही मिनटों में बर्बाद हो गई। खासकर गेहूं और सरसों की फसल को भारी नुकसान हुआ है। कई किसानों का कहना है कि अब वे कर्ज चुकाने की स्थिति में भी नहीं हैं।
विज्ञापन
सरकार से मुआवजे की गुहार
स्थानीय सरपंच और पंचायत प्रतिनिधियों ने प्रभावित गांवों का दौरा किया और सरकार से जल्द से जल्द नुकसान की गिरदावरी करवाकर किसानों को राहत राशि दिलाने की मांग की है। किसानों ने प्रशासन से तत्काल सहायता की अपील की है।
विज्ञापन
जल्द गिरदावरी नहीं हुई तो होगा आंदोलन
किसानों ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र गिरदावरी कर मुआवजा नहीं दिया गया, तो वे आंदोलन के लिए मजबूर होंगे। प्रशासन की टीम को जल्द से जल्द सर्वे कर उचित सहायता राशि दिलाने की दिशा में ठोस कदम उठाने की जरूरत है, ताकि बर्बाद हुए किसानों को राहत मिल सके।