{"_id":"67091d855f23d83cde023485","slug":"bikaner-news-pickup-driver-brutally-beaten-up-after-being-mistaken-for-a-thief-2024-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bikaner News: चोर समझकर पिकअप चालक बेरहमी से पीटा, गाड़ी में रखी बाइक को लेकर लोगों को हुआ शक, पुलिस ने बचाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bikaner News: चोर समझकर पिकअप चालक बेरहमी से पीटा, गाड़ी में रखी बाइक को लेकर लोगों को हुआ शक, पुलिस ने बचाया
Fri, 11 Oct 2024 06:13 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Fri, 11 Oct 2024 06:13 PM IST
सार
चोरी के शक में लोगों ने युवक को बुरी तरह पीट दिया। किसी ने ये नहीं सोचा कि आखिर चोरी हुई भी थी या नहीं। मारपीट में युवक बुरी तरह घायल हो गया।
विज्ञापन
पिकअप चालक की पिटाई।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
शहर के नया शहर थाना इलाके के बारह गुवाड़ की छंगाणी गली में उस वक्त हंगामा मच गया, जब कुछ लोगों ने एक युवक पर चोरी का आरोप लगाते हुए उसे बीच बाजार धर दबोचा। मामला यहीं नहीं रुका, लोगों ने गुस्से में आकर युवक की जमकर धुनाई कर दी, मानो कानून उनके हाथ में हो।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, युवक शहर की तंग गलियों में पिकअप लेकर घुस गया। युवक ने तंग गलियों में पिकअप की टक्कर से घरों के आगे बनी चौकियों को नुकसान पहुंचा, जिससे गुस्साए लोगों ने उसे रोका और पूछताछ की। उसकी पिकअप में एक बाइक भी रखी हुई थी। बाइक के बारे में पूछने पर युवक कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया। इस पर लोगों ने उसे चारों तरफ से घेर लिया।
फिर क्या था, लात-घूंसे चलने लगे और युवक की हालत बुरी हो गई। मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। लोगों ने युवक को बुरी तरह पीट दिया। किसी ने ये नहीं सोचा कि आखिर चोरी हुई भी थी या नहीं। इस दौरान युवक के साथ लोगों ने बेरहमी से मारपीट की। मारपीट में युवक बुरी तरह घायल हो गया। वक्त रहते पुलिस मौके पर पहुंच गई और युवक को भीड़ के चंगुल से छुड़ाया। पुलिस ने तुरंत युवक को हिरासत में लिया और उसे अस्पताल पहुंचाया। देर रात हुई इस घटना के बाद पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है।