फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Bikaner News ›   Bikaner News: Joint operation of Indian and US Army, trained eagle performed on the last day of the exercise

Bikaner News : भारत और अमेरिकी सेना का जॉइंट ऑपरेशन, युद्धाभ्यास के अंतिम दिन प्रशिक्षित बाज ने किया प्रदर्शन

Sun, 22 Sep 2024 08:53 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर Published by: प्रिया वर्मा Updated Sun, 22 Sep 2024 08:53 PM IST
सार

बीकानेर में भारत और अमेरिका की सेनाएं आतंकवाद के खिलाफ एक जॉइंट ऑपरेशन चला रही हैं, जिसमें युद्धाभ्यास के अंतिम दिन भारतीय सेना के प्रशिक्षित बाज 'अर्जुन' ने सर्विलांस का प्रदर्शन कर आतंकियों की सटीक पोजीशन की जानकारी दी।

विज्ञापन
Bikaner News: Joint operation of Indian and US Army, trained eagle performed on the last day of the exercise
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंछी, नदियां, पवन के झोंके.... कोई सरहद ना इन्हें रोके.... रिफ्यूजी फिल्म का यह गाना हिंदुस्तान के निगाहबान इस बाज पर सटीक बैठती है। विश्वयुद्ध के समय कबूतर खत पहुंचाने का काम किया करते थे लेकिन आज वक्त बदल चुका है। आज के परिंदे सीधे तौर पर जंग के मैदान में उतर रहे हैं। ऐसे ही एक परिंदे  की तस्वीर भारतीय सेना ने दिखाई है।

विज्ञापन


दरअसल राजस्थान के बीकानेर में भारत और अमेरिका की सेनाएं आतंकवाद के खिलाफ जॉइंट ऑपरेशन चला रही हैं। इस ऑपरेशन में युद्धाभ्यास के अंतिम दिन भारतीय सेना के प्रशिक्षित बाज 'अर्जुन' ने सर्विलांस का प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन के दौरान बाज 'अर्जुन' के सिर पर कैमरा और पीठ पर जीपीएस चिप लगी हुई थी। इसके बाद बाज ने गांव में चक्कर लगाकर आतंकियों की सटीक पोजीशन की लाइव जानकारी दी।
विज्ञापन


बीकानेर में चल रहे इस युद्ध अभ्यास का उद्देश्य आतंकवाद विरोधी अभियान चलाने के लिए दोनों पक्षों की संयुक्त सैन्य क्षमता को बढ़ाना है। जंग का मैदान हो या किसी देश की सरहद, वहां की सेना अपनी सीमा से दुश्मन की नापाक हरकत का जवाब देने के लिए सक्रिय रहती है। लेकिन इतने से ही काम नहीं चलता। सेना को पहले से निगरानी रखनी पड़ती है कि सीमा के उस पार दुश्मन का मूवमेंट क्या है? अब ये काम भारत का जांबाज परिंदा करेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अर्जुन जैसे ही उड़ान भरकर दुश्मन के ठिकाने के ऊपर पहुंचा, वैसे ही उसके सिर पर लगे कैमरे ने उसके हैंडलर को आतंकी ठिकाने की तस्वीरें भेजना शुरू कीं, जिससे हैंडलर को आतंकी कहां छुपे हुए हैं, उनकी संख्या कितनी है और उनके पास कौन-कौनसे हथियार हैं, इसकी जानकारी मिल सके। बाज पर लगे कैमरे से जानकारी मिलने के बाद सेना के जवानों ने उस बिल्डिंग को घेर लिया और कुछ देर की फायरिंग के बाद सेना के जवानों ने इन आतंकियों पर काबू पा लिया। भविष्य की जंग इस कन्वेंशनल वॉर से बिल्कुल अलग होगी।


स्पेस वॉर, साइबर, आर्टिफिशिएल इंटेलीजेंस जैसी चीजें अब युद्ध में बड़ा रोल प्ले करने वाली हैं। इसी दिशा में भारत की तैयारी शुरू हो गई है। आसमान में उड़ने वाले बाज को गजेट लगाकर ड्रोन के खतरे और सीमा पार से होने वाली नापाक हरकतों से निपटने के लिए ट्रेंड किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed