{"_id":"667ecdcfc137f243550cc0af","slug":"bikaner-news-hundreds-of-fish-died-in-kodamdesar-pond-expert-team-started-investigation-2024-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bikaner News: कोडमदेसर तालाब में सैकड़ों मछलियां मरी, एक्सपर्ट की टीम ने जांच की शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bikaner News: कोडमदेसर तालाब में सैकड़ों मछलियां मरी, एक्सपर्ट की टीम ने जांच की शुरू
Fri, 28 Jun 2024 08:20 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Fri, 28 Jun 2024 08:20 PM IST
सार
विशेषज्ञों की मानें तो भारी संख्या में मछलियों की मौत की वजह भीषण गर्मी है। गर्मी की वजह से झील का पानी सूखकर बहुत कम रह गया। ऐसे में जो पानी बचा वह तापमान ज्यादा होने से पानी गर्म हो रहा है जिसकी वजह से मछलियां मर गई।
विज्ञापन
विस्तार
बीकानेर जिले के गजनेर थाना इलाके में कोडमदेसर तालाब में भारी तादाद में मछलियां मरने का मामला सामने आया है। घटना की जांच करने प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची है। इसके साथ ही मत्स्य विभाग की टीम को भी बुलाया गया है।
विज्ञापन
घटना कोडमदेसर तालाब की है। यह स्थान भैरवनाथ मंदिर के लिए विख्यात है। यहां पिछले तीन-चार दिनों से मछलियां मरने का क्रम दिख रहा था। ऐसे में प्रशासन को सूचना दी तो आज टीमें मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
पानी कमी, गर्मी ज्यादा
विशेषज्ञों की मानें तो भारी संख्या में मछलियों की मौत की वजह भीषण गर्मी को माना जा रहा है। गर्मी की वजह से झील का पानी सूखकर बहुत कम रह गया। ऐसे में जो पानी बचा वह तापमान ज्यादा होने से पानी गर्म हो रहा है जिसकी वजह से मछलियां मर गई।
विज्ञापन
इलाके में दूर तक फैली बदबू
भारी संख्या में मछलियों के मरने से वजह से दूर तक दुर्गंध फैल रही है। जिसकी वजह से आसपास रहने वालों का रहना दूभर हो गया है। विशेषज्ञों की टीम ने मृत मछलियों को गढ्डा खोदकर दफनाने का सुझाव दिया है।