{"_id":"66433a47278c987cb801070d","slug":"bikaner-news-house-collapsed-due-to-neighbor-s-negligence-all-the-stuff-under-the-debris-2024-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bikaner News: पड़ोसी की लापरवाही से ढह गया मकान, सारा सामान मलबे के नीचे, भेलपूरी का ठेला लगाता है पीड़ित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bikaner News: पड़ोसी की लापरवाही से ढह गया मकान, सारा सामान मलबे के नीचे, भेलपूरी का ठेला लगाता है पीड़ित
Tue, 14 May 2024 03:47 PM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Tue, 14 May 2024 03:47 PM IST
सार
नया शहर थाना इलाके के डागा चौक में आज सवेरे एक पुराना मकान भरभरा कर ढह गया। हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है लेकिन मलबे में सारा सामान दबकर खराब हो गया। मकान मालिक भेलपूरी का ठेला लगाकर परिवार का गुजारा करता है।
विज्ञापन
राजस्थान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बीकानेर में नया शहर थाना क्षेत्र के डागा चौक में आज सुबह एक पुराना मकान भरभराकर गिर गया। मकान के मलबे में घर का सारा सामान दब गया हालांकि हादसे में जनहानि की कोई सूचना नहीं है।
विज्ञापन
पीड़ित मकान मालिक बुलाकीदास जोशी ने बताया कि पड़ोस में मकान का काम चलने से उसके मकान में दरारें आ गई थीं। उसने मकान मालिक और ठेकेदार से उसके घर से लगती दीवार खड़ी करने के लिए कई बार बोला भी था लेकिन पड़ोसी ने अनसुना कर दिया। इसी के चलते आज सुबह अचानक मकान भरभराकर गिर गया।
विज्ञापन
गनीमत थी कि इस दौरान मकान में कोई नहीं था अन्यथा बड़ा हादसा भी हो सकता था। पीड़ित बुलाकी जोशी ने बताया कि वह भेलपूरी का ठेला लगाकर अपना और परिवार का पेट पालता है। ऐसे में मकान गिर जाने से घर में रखा टीवी, कूलर, गैस का चूल्हा आदि सामान मलबे में दब गया। पड़ोसी की लापरवाही के कारण हुए नुकसान का खामियाजा अब उसे भुगतना पड़ेगा।
विज्ञापन