{"_id":"68e496e85f7b1761be0c9804","slug":"bikaner-news-goods-train-derails-coaches-scattered-bikaner-jaisalmer-rail-route-disrupted-2025-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bikaner News: मालगाड़ी के डिब्बे पटरी से उतरकर हुए तितर-बितर, बीकानेर-जैसलमेर रेलमार्ग प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bikaner News: मालगाड़ी के डिब्बे पटरी से उतरकर हुए तितर-बितर, बीकानेर-जैसलमेर रेलमार्ग प्रभावित
Tue, 07 Oct 2025 09:59 AM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Tue, 07 Oct 2025 09:59 AM IST
सार
कल देर रात मालगाड़ी के डिब्बे पटरी से उतर जाने के कारण बीकानेर-जैसलमेर रेलमार्ग पर ट्रेनों की आवाजाही प्रभावित हुई है।
विज्ञापन
मालगाड़ी के डिब्बे पटरी से उतरे
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जिले के कोलायत क्षेत्र से बड़ी खबर सामने आई है। कोलायत और चानी स्टेशन के बीच कल देर रात एक मालगाड़ी के कई डिब्बे पटरी से उतर गए। हादसा इतना जोरदार था कि डिब्बे तितर-बितर होकर ट्रैक के दोनों ओर फैल गए।
विज्ञापन
सूचना मिलते ही रेलवे प्रशासन और राहत दल मौके पर पहुंच गए तथा ट्रैक को साफ करने का काम शुरू किया गया। हालांकि राहत की बात यह रही कि इस हादसे में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई है। घटना की सूचना मिलने पर आसपास लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: Rajasthan News: अजमेर में आजाद समाज पार्टी का धर्मांतरण विरोधी बिल के खिलाफ प्रदर्शन, असंवैधानिक करार दिया
विज्ञापन
हादसे के चलते बीकानेर-जैसलमेर रेलमार्ग पर ट्रेनों की आवाजाही प्रभावित हुई है। कई ट्रेनों को रोकना पड़ा, जबकि कुछ को वैकल्पिक मार्ग से संचालित किया जा रहा है।