फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Bikaner News ›   Bikaner News: Fire broke out in a two-storey warehouse after midnight, goods worth lakhs burnt to ashes

Bikaner News: आधी रात के बाद दो मंजिला गोदाम में लगी आग, लाखों का सामान जलकर राख हुआ

Wed, 01 May 2024 01:41 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर Published by: प्रिया वर्मा Updated Wed, 01 May 2024 01:41 PM IST
सार

कल देर रात शहर के बड़ा बाजार इलाके में आग लगने से लाखों रुपये का सामान जलकर खाक हो गया। जिस दो मंजिला भवन में आग लगी वहां एक किराना दुकान का गोदाम और एक बैंड कंपनी का ऑफिस था।

विज्ञापन
Bikaner News: Fire broke out in a two-storey warehouse after midnight, goods worth lakhs burnt to ashes
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोतवाली थाना इलाके के बड़ा बाजार में आग लगने से लाखों रुपए का नुकसान हो गया। मंगलवार देर रात लगी आग ने दो मंजिला गोदाम को तेजी से अपनी जद में ले लिया। आग से दोनों गोदामों में रखा अधिकांश सामान जलकर राख हो गया। इसमें एक किराना की दुकान का गोदाम था तो वहीं दूसरा एक बैंड कंपनी का ऑफिस था। संकरी गलियां होने के कारण सूचना देने के काफी देर बाद फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच पाई। 

विज्ञापन


प्राप्त जानकारी अनुसार बड़ा बाजार में देर रात करीब तीन बजे आग लग गई। इस बिल्डिंग में बाबू बैंड व प्रेम किराना स्टोर का गोदाम है। यहां बाबू बैंड के म्यूजिक इंस्ट्रूमेंट के साथ ही प्रेम किराना स्टोर का लाखों रुपए का सामान रखा हुआ था। देर रात में आग लगने के कारण आग का काफी देर बाद पता चल पाया, इससे आग ज्यादा बढ़ गई। हवा के साथ आग ने पूरे गोदाम को अपनी चपेट में ले लिया। आसपास के लोगों को पता चलने पर उन्होंने इसकी सूचना कोतवाली पुलिस और फायर ब्रिगेड को दी। संकरी गलियां होने के कारण दमकल कर्मियों को पहुंचने में काफी समय लग गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed