फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Bikaner News ›   Bikaner News: BJP MLA accused of extorting crores of rupees by intimidation, case registered on court orders

Bikaner News : भाजपा विधायक पर डरा-धमकाकर करोड़ों रुपये वसूलने का आरोप, कोर्ट के आदेश पर मामला दर्ज

Wed, 27 Nov 2024 02:59 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर Published by: प्रिया वर्मा Updated Wed, 27 Nov 2024 02:59 PM IST
सार

बीछवाल पुलिस ने पूर्व विधायक राजकुमारी सिद्धि कुमारी व उनकी बहन महिमा कुमारी के खिलाफ धारा 61(2), 238, 316, 318, 343 व 308 बीएसएन के तहत मुकदमा दर्ज किया है। जानिये क्या है मामला

विज्ञापन
Bikaner News: BJP MLA accused of extorting crores of rupees by intimidation, case registered on court orders
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बीकानेर पूर्व विधायक सिद्धी कुमारी व उनकी बहन महिमा कुमारी पर डरा-धमकाकर करोड़ों रुपये वसूलने का मामला बीछवाल थाने में दर्ज हुआ है। इसे लेकर कोर्ट ने आज एक आदेश जारी कर यह मामला दर्ज करने के लिए कहा है। बताया जा रहा है कि लक्ष्मी निवास का संचालन कर रही कंपनी गोल्डन ट्राई एंगल फोर्ट्स एंड पैलेस के निदेशक राजीव मिश्रा की तरफ से दर्ज करवाया गया है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार परिवादी ने आरोप लगाया है कि सिद्धि कुमारी व उनकी बहन ने उन्हें डरा-धमकाकर करोड़ों की वसूली की है और अब भी वे वसूली करने का प्रयास कर रहे हैं। परिवादी के अनुसार 1 मई 1999 को उन्होंने 19-19 साल की तीन लीज की थी। इस तरह से कुल 57 साल की लीज पर होटल उन्हें मिला और लीज के वक्त उन्हें 50 लाख 54 हजार रुपये दिए थे। 
विज्ञापन


आरोप है कि सिद्धि कुमारी ने 24 अप्रैल 2010 को चार करोड़ रुपयों की वसूली की। यह वसूली यह धमकी देते हुए की गई कि अगर पैसे नहीं दिए तो होटल खाली करवा देंगे। यह धमकी 4 अप्रैल को दी गई थी। कुछ समय पहले लालगढ़ की तरफ से खुलने वाले होटल के रास्ते पर गार्ड लगाकर रास्ता बंद कर दिया गया। अब फिर से धमकाकर 10 करोड़ मांगे जा रहे हैं। पुलिस ने विधायक राजकुमारी सिद्धि कुमारी व उनकी बहन महिमा कुमारी के खिलाफ धारा 61(2), 238, 316, 318, 343 व 308 बीएसएन के तहत मुकदमा दर्ज किया है और फाइल पुलिस मुख्यालय भेजी गई है। जांच कौन करेगा, इसका निर्धारण पुलिस मुख्यालय करेगा। बता दें कि सिद्धि कुमारी बीजेपी से सीटिंग विधायक हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed