Bikaner News : नवनियुक्त एसपी ने कार्यभार संभाला, कहा- जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखना पहली प्राथमिकता
जिला पुलिस अधीक्षक के रूप में बीकानेर आए कावेंद्र सागर ने आज अपना पदभार ग्रहण कर लिया। नवनियुक्त एसपी ने इस मौके पर कहा कि राज्य सरकार और पुलिस की प्राथमिकताओं को धरातल पर उतारना और जिले में कानून व्यवस्था बहाल करना उनकी पहली प्राथमिकता है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नवनियुक्त जिला पुलिस अधीक्षक कावेंद्र सागर ने आज अपना पदभार ग्रहण किया। पदभार ग्रहण करने से पहले उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। पुलिस विभाग के आला अधिकारियों और थानाधिकारियों ने जिला पुलिस अधीक्षक का स्वागत किया। सागर डीसीपी ईस्ट जयपुर से ट्रांसफर होकर एसपी के रूप में बीकानेर आए हैं। रविवार की देर रात जारी 58 आईपीएस की लिस्ट में बीकानेर एसपी तेजस्विनी गौतम का ट्रांसफर डीसीपी ईस्ट जयपुर कर दिया गया है। सुबह एएसपी ग्रामीण डॉ. प्यारेलाल शिवराज ने नवनियुक्त एसपी को चार्ज सौंपा। सागर 2015 बैच के आईपीएस हैं और पूर्व में कोटा ग्रामीण, बांसवाड़ा में एसपी रह चुके हैं।
कार्यभार ग्रहण करने के बाद पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि राज्य सरकार और पुलिस की प्राथमिकताओं को धरातल पर उतारना और जिले में कानून व्यवस्था बहाल करना पहली प्राथमिकता है। उन्होंने बताया कि अपराध पर अंकुश लगाकर अपराधियों को सलाखों के पीछे पहुंचाया जाएगा। पुलिस बीट प्रणाली को मजबूत किया जाएगा, ताकि हर तरह के अपराध पर काबू पाया जा सके। जिले से लगती अंतरराष्ट्रीय सीमा पर विशेष निगरानी रहेगी, जिससे अपराधी जिले में आकर अपराध को अंजाम नहीं दे सकें। एसपी ने कहा कि शराब माफिया, खनिज माफियाओं सहित संगीन अपराध करने वालों पर पुलिस शिकंजा कसेगी। रात्रिकालीन गश्त को बढ़ाने के बारे में भी विचार किया गया।