फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Bikaner News ›   Bikaner Court Threatened with Bombing Again; Email Sparks Panic, Premises Evacuated for Search Operation

Bikaner News: बीकानेर कोर्ट को फिर बम से उड़ाने की धमकी, ई-मेल से मचा हड़कंप, परिसर खाली कराया गया

Mon, 13 Apr 2026 01:30 PM IST
बीकानेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर Published by: बीकानेर ब्यूरो Updated Mon, 13 Apr 2026 01:30 PM IST
सार

बीकानेर जिला न्यायालय परिसर को ई-मेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया। धमकी में 14 आईईडी बम और साइनाइड गैस से धमाके की बात कही गई। इसके बाद कोर्ट परिसर को खाली कराकर सर्च ऑपरेशन चलाया गया।

विज्ञापन
Bikaner Court Threatened with Bombing Again; Email Sparks Panic, Premises Evacuated for Search Operation
बीकानेर कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बीकानेर शहर के न्यायालय परिसर को एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया। रविवार रात कोर्ट की ई-मेल आईडी पर धमकी मिलने के बाद सोमवार सुबह कोर्ट परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। इसके बाद पुलिस और प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई करते हुए परिसर को खाली कराकर चारों ओर घेराबंदी की और सघन सर्च ऑपरेशन शुरू किया।
विज्ञापन


ई-मेल में दी गई धमकी और गंभीर आरोप
ई-मेल में दावा किया गया कि मौत की सजा पाने वाले पुलिसकर्मी बेकसूर थे और असली दोषी राजनीतिक आका और पुलिस प्रमुख हैं। इसमें यह भी आरोप लगाया गया कि ये लोग तमिलनाडु के मंत्रियों के इशारे पर निचले स्तर के पुलिसकर्मियों पर दबाव डालते हैं।
विज्ञापन

साथ ही संदेश में मैथ्यू वैनडाइक और जाफर सादिक (DMK) को रिहा करने की मांग की गई और चेतावनी दी गई कि सोमवार दोपहर 1:15 बजे अदालत में साइनाइड गैस से भरे 14 आईईडी बमों से धमाका किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बार-बार मिल रही धमकियों से बढ़ी चिंता
यह एक महीने में दूसरी बार है जब कोर्ट को ऐसी धमकी मिली है, जिससे सुरक्षा एजेंसियों की चिंता बढ़ गई है। इससे पहले मार्च के पहले सप्ताह में भी बीकानेर और लूणकरनसर कोर्ट परिसर को ई-मेल के जरिए धमकी मिल चुकी है। इसके अलावा नोखा और खाजूवाला कोर्ट तथा बीकानेर मुख्य डाकघर को भी पहले धमकियां मिल चुकी हैं।

ये भी पढ़ें: विदेश से लौटे नासिर की सड़क हादसे में मौत, बहनोई गंभीर रूप से घायल, बच्चों के सिर से उठा पिता का साया


बार एसोसिएशन की प्रतिक्रिया
बीकानेर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय पुरोहित ने घटना पर चिंता जताते हुए कहा कि पहले मिली धमकी के आरोपी का अब तक पता नहीं चल सका है। उन्होंने कहा कि एक बार फिर ऐसी घटना सामने आना गंभीर मामला है। उन्होंने मामले की गहन जांच कर दोषियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की और अधिवक्ताओं से सतर्क रहने की अपील की।

पुलिस का बयान और जांच
मौके पर पहुंचे सदर थानाधिकारी सुरेंद्र पचार ने बताया कि धमकी की सत्यता की जांच की जा रही है और ई-मेल के स्रोत का पता लगाया जा रहा है। फिलहाल कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है, लेकिन सुरक्षा के मद्देनजर सभी जरूरी कदम उठाए गए हैं। एहतियात के तौर पर कोर्ट परिसर को पूरी तरह खाली करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed