फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Bikaner News ›   Bikaner: BSF Special Director General Reviews Border Security, CCTV Surveillance to Be Strengthened

Bikaner: संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के लिए सीमाओं पर बढ़ेगा CCTV सर्विलांस, BSF के विशेष महानिदेशक का दौरा

Sun, 09 Feb 2025 08:41 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर Published by: प्रिया वर्मा Updated Sun, 09 Feb 2025 08:41 PM IST
सार

राजस्थान सरकार ने सीमावर्ती क्षेत्रों में तैनात जवानों के लिए पीने के पानी की आपूर्ति को लेकर विशेष प्रस्ताव को मंजूरी दी है। महिला प्रहरियों के लिए भी उचित व्यवस्थाएं लागू की जा रही हैं, जिससे उनकी ड्यूटी के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो। 

विज्ञापन
Bikaner: BSF Special Director General Reviews Border Security, CCTV Surveillance to Be Strengthened
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स के विशेष महानिदेशक पश्चिम कमान सतीश एस. खंडारे ने राजस्थान के सीमावर्ती क्षेत्रों का दौरा कर सुरक्षा व्यवस्थाओं की समीक्षा की। अपने तीन दिवसीय दौरे के दौरान उन्होंने बीएसएफ अधिकारियों संग बैठक कर सीमा पर बढ़ती चुनौतियों और समाधान के उपायों पर चर्चा की।

विज्ञापन


विशेष महानिदेशक खंडारे ने बीकानेर बीएसएफ सेक्टर में पत्रकारों से बातचीत के दौरान बताया कि गंगानगर सेक्टर में पहले ही एंटी-ड्रोन सिस्टम लगाया जा चुका है और अब इसे पूरे राजस्थान बॉर्डर पर लागू करने की योजना है। इसके अलावा सीमा क्षेत्रों में सीसीटीवी सर्विलांस बढ़ाया जा रहा है, जिससे किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर त्वरित कार्रवाई की जा सके।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि गृहमंत्री द्वारा पुरानी सीमा फेंसिंग को बदलने की घोषणा के बाद राजस्थान में नई डिजाइन की फेंसिंग लगाई जा रही है, जो अत्याधुनिक तकनीक से लैस होगी और इसे तोड़ना या पार करना लगभग असंभव होगा। आने वाले समय में यह पूरे भारत-पाकिस्तान बॉर्डर पर लगाई जाएगी, जिससे घुसपैठ और तस्करी पर प्रभावी रोक लगेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीएसएफ द्वारा सीमावर्ती क्षेत्रों में 'विलेज वाइब्रेंट प्रोग्राम' और 'सिविक एक्शन प्रोग्राम' के तहत स्थानीय युवाओं को रोजगार और खेल गतिविधियों से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। इस पहल के तहत मैराथन जैसी विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है, ताकि युवा नशीले पदार्थों और तस्करी जैसी अवैध गतिविधियों से दूर रहें।

विशेष महानिदेशक खंडारे ने बताया कि ड्रोन गतिविधियों, तस्करी रोकथाम और घुसपैठ के संभावित खतरों को ध्यान में रखते हुए नई रणनीतियां बनाई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि सीमा पर लगे सर्विलांस सिस्टम, नाइट विजन कैमरा, थर्मल इमेजिंग डिवाइस और अन्य तकनीकी साधनों की कार्यक्षमता को और अधिक मजबूत किया जाएगा।


इस दौरान आईजी एम.एल. गर्ग, डीआईजी विदुर भारद्वाज (इंटेलिजेंस, फ्रंटियर हेडक्वार्टर जोधपुर), उपमहानिरीक्षक अजय लूथरा (क्षेत्रीय मुख्यालय बीकानेर), कमांडेंट नवीन मोहन शर्मा और उपसमादेष्टा महेश चंद जाट (इंटेलिजेंस) भी उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed