{"_id":"672f7027e0d8eef55f0f7edb","slug":"bikaner-3-accused-arrested-for-theft-of-scrap-worth-17-lakh-from-railway-warehouse-scrap-dealers-also-caught-2024-11-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bikaner : रेलवे गोदाम से 17 लाख की स्क्रैप चोरी को लेकर 3 आरोपी गिरफ्तार, निशानदेही पर 3 कबाड़ियों को भी पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bikaner : रेलवे गोदाम से 17 लाख की स्क्रैप चोरी को लेकर 3 आरोपी गिरफ्तार, निशानदेही पर 3 कबाड़ियों को भी पकड़ा
Sat, 09 Nov 2024 07:53 PM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Sat, 09 Nov 2024 07:53 PM IST
सार
रेलवे स्टेशन के पास बने गोदाम से 17 लाख रुपये के कॉपर वायर चोरी करने के आरोप में आरपीएफ ने तीन आरोपियों समेत कबाड़ियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने बीती 31 अक्टूबर को रेलवे के गोदाम से ये वायर चोरी किए थे।
विज्ञापन
राजस्थान
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आरपीएफ ने बीती 31 अक्टूबर को रेलवे गोदाम से 17 लाख रुपये के कॉपर वायर की चोरी का खुलासा करते हुए 3 आरोपियों और तीन कबाड़ियों को गिरफ्तार किया है। आरपीएफ पुलिस अधिकारी सुभाष बिश्नोई ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि रेलवे स्टेशन के पास बने रेलवे गोदाम से हुई स्क्रैप चोरी के इस मामले में आरपीएफ के आईजी ज्योति कुमार असीजा ने मामले में घटनास्थल का जायजा लेकर चोरों को पकड़ने के लिए एक स्पेशल टीम गठित की थी।
विज्ञापन
इस स्पेशल टीम ने महज पांच दिन में इस वारदात का खुलासा किया और बीकाजी फैक्ट्री के पीछे आजाद नगर में बनी झुग्गी-झोपड़ियों में रहने वाले धर्माराम और सोहनराम को गिरफ्तार किया और उनसे मिली जानकारी के आधार पर कबाड़ी खुर्शीद और फिरोज को गिरफ्तार किया। वहीं एक अन्य आरोपी कालू उर्फ राजू को गिरफ्तार किया गया है, जिसकी जानकारी पर कबाड़ी अशरफ को प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार किया। अब पुलिस सभी आरोपियों के मामले में पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन