{"_id":"6ac75aca51688f6d9a09db06","slug":"barmer-power-grid-substation-cable-theft-six-arrested-aluminium-wire-recovered-2026-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाड़मेर : पावर ग्रिड सबस्टेशन से केबल चोरी का खुलासा, छह गिरफ्तार; 324.8 किलो एल्युमिनियम तार बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाड़मेर : पावर ग्रिड सबस्टेशन से केबल चोरी का खुलासा, छह गिरफ्तार; 324.8 किलो एल्युमिनियम तार बरामद
Thu, 08 Oct 2026 02:26 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
Published by: आशुतोष प्रताप सिंह
Updated Thu, 08 Oct 2026 02:26 PM IST
सार
बाड़मेर के सोखरू गांव स्थित निर्माणाधीन पावर ग्रिड सबस्टेशन से 26 सितंबर की रात हुई चोरी का पुलिस ने खुलासा कर छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से बिना नंबर की बोलेरो कैंपर और पिकअप जब्त की है।
विज्ञापन
(प्रतीकात्मक फोटो)
- फोटो : ANI
विस्तार
बाड़मेर जिले में पुलिस की विशेष टीम और ग्रामीण थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए सोखरू गांव में निर्माणाधीन पावर ग्रिड सबस्टेशन से हुई चोरी का खुलासा किया है। पुलिस ने मामले में छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल एक बिना नंबर की बोलेरो कैंपर और एक पिकअप गाड़ी जब्त की गई है। पुलिस ने एक कबाड़ी के यहां से चोरी किया गया 324.8 किलोग्राम एल्युमिनियम का तार भी बरामद किया है।
26 सितंबर की रात सबस्टेशन में हुई थी चोरी
नांद गांव निवासी सोना राम ने 28 सितंबर को थाने में चोरी की शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के अनुसार सुमन कंस्ट्रक्शन कंपनी ने बीएचईएल के सोखरू स्थित निर्माणाधीन पावर ग्रिड सबस्टेशन की सुरक्षा का ठेका ले रखा है। शिकायत में बताया गया कि 26 सितंबर की रात करीब तीन बजे 15 से 20 लोग सबस्टेशन के स्टोर रूम में घुसे और आठ केबल ड्रम चोरी कर लिए। इसके अलावा कार्यालय में रखा एसी, कंप्रेसर, कुर्सियां और अन्य सामान भी ले गए। घटना के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू की। पुलिस अधीक्षक चूना राम जाट ने बाड़मेर ग्रामीण थानाधिकारी जसवंत सिंह के नेतृत्व में टीम गठित की। टीम ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और रात के समय इलाके में आने-जाने वाले वाहनों की जानकारी जुटाई।
पूछताछ में सामने आए अन्य आरोपियों के नाम
जांच के दौरान पुलिस ने सबसे पहले जितेंद्रसिंह को गिरफ्तार किया। पूछताछ में पुलिस को वारदात में शामिल अन्य लोगों के बारे में जानकारी मिली। जितेंद्रसिंह के कब्जे से चोरी में इस्तेमाल बिना नंबर की बोलेरो कैंपर बरामद की गई। इसके बाद पुलिस ने हमीरपुरा, कोतवाली बाड़मेर निवासी कबाड़ी हितेश खींची पुत्र मदनलाल को गिरफ्तार किया। उसके पास से चोरी किया गया 324.8 किलोग्राम एल्युमिनियम का तार बरामद हुआ।
विज्ञापन
चार अन्य आरोपियों को भी पकड़ा
पुलिस और विशेष टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए सुरा निवासी भवानीसिंह पुत्र सवाईसिंह, सांगड़ जैसलमेर के डांगरी निवासी भोमसिंह पुत्र जयसिंह, आदर्श बस्ती नांद निवासी महेंद्रसिंह पुत्र सवाईसिंह और शिव भाखरी नांद निवासी जसु उर्फ जसाराम पुत्र गोसाई राम को भी गिरफ्तार किया। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल पिकअप वाहन को भी जब्त किया है। चोरी हुए अन्य सामान और वारदात में शामिल बाकी लोगों को लेकर पुलिस की जांच जारी है।
कई आरोपियों का पहले से आपराधिक रिकॉर्ड
पुलिस जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपियों में कई के खिलाफ पहले से आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस के अनुसार भवानीसिंह के खिलाफ अलग-अलग थानों में सात मामले दर्ज हैं। वहीं भोमसिंह के खिलाफ पहले से 18 आपराधिक मामले दर्ज होने की जानकारी सामने आई है। महेंद्रसिंह के खिलाफ तीन और जसु उर्फ जसाराम के खिलाफ चार मामले दर्ज हैं। कबाड़ी हितेश खींची के खिलाफ भी एक मामला पहले से दर्ज बताया गया है। पुलिस अब गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर चोरी किए गए बाकी सामान और इस वारदात में शामिल अन्य लोगों के बारे में जानकारी जुटा रही है।