{"_id":"66faa1542bd7581e380a8e78","slug":"army-personnel-defused-the-bomb-found-in-a-field-in-bikaner-2024-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bikaner News: खेत में मिले बम को सेना के जवानों ने किया डिफ्यूज, तेज धमाकों से गूंज उठा इलाका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bikaner News: खेत में मिले बम को सेना के जवानों ने किया डिफ्यूज, तेज धमाकों से गूंज उठा इलाका
Mon, 30 Sep 2024 06:32 PM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Mon, 30 Sep 2024 06:32 PM IST
सार
Bikaner: 2 महीने पहले बीकानेर के लूणकरणसर में किसान के खेत में मिले बम को निरोधक दस्ते ने डिफ्यूज किया। इसके लिए वन-विभाग की नर्सरी में 3 से 4 फीट का गड्ढा खोदकर आसपास मिट्टी के कट्टे रखे गए।
विज्ञापन
बम को डिफ्यूज करते सेना के जवान
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बीकानेर जिले का लूणकरणसर क्षेत्र आज बम के धमाके से दहल उठा। अचानक हुए इस विस्फोट को लेकर लोग तरह-तरह के कयास लगाते दिखे। बता दें कि सेना ने लूणकरणसर के मलकीसर में दो महीने पहले एक किसान के खेत में मिले एक जीवित बम को डिफ्यूज किया था। जिसकी तेज आवाज से पूरा इलाका गूंज उठा।
विज्ञापन
भारतीय सेना के बम निरोधक दस्ते ने वन विभाग की नर्सरी में बम को एक गड्ढे में सुरक्षित रखकर तारों से जोड़कर उसको डिफ्यूज करने की कार्रवाई की। इस दौरान बम तेज धमाके के साथ फटा। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि बम कितना खतरनाक था। अगर ये जिंदा बम इस इलाके में फटता तो बहुत बड़ा हादसा हो सकता था।
विज्ञापन
गौरतलब है कि लूणकरणसर के मलकीसर की रोही में एक किसान को अपने खेत के रास्ते में जाते हुए बम दिखाई दिये। किसान ने इसकी सूचना पुलिस को सूचना दी तो पुलिस को मौके पर जीवित बम मिला था। उसको लूणकरणसर पुलिस की सुरक्षा में रखा गया था, ताकि कोई बड़ा हादसा ना हो।
विज्ञापन
करीब दो महीने के बाद 24 इन्फैन्ट्री डिवीजन के मेजर अमित मुंढे के नेतृत्व में भारतीय सेना का बम निरोधक दस्ता बीकानेर से आज लूणकरणसर पहुंचा। दस्ते के जवानों ने विशेष तैयारी के साथ बम को सुरक्षित उठाया और रेत के कट्टों के बीच रखा। किसानों के खेतों के बीच से बम को हटाकर बम को डिफ्यूज करने की कार्रवाई के बाद स्थानीय लोगों के साथ साथ प्रशासन ने भी राहत की सांस ली।