{"_id":"649726e6c9bf4ab79a067eb9","slug":"bikaner-sitaram-nayak-resigned-from-all-posts-due-to-khajuwala-gangrape-and-apathy-congress-leaders-2023-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bikaner: खाजूवाला गैंगरेप और कांग्रेस नेताओं की उदासीनता के चलते महासचिव सीताराम ने सभी पदों से इस्तीफा दिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bikaner: खाजूवाला गैंगरेप और कांग्रेस नेताओं की उदासीनता के चलते महासचिव सीताराम ने सभी पदों से इस्तीफा दिया
Sat, 24 Jun 2023 10:54 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Sat, 24 Jun 2023 10:54 PM IST
सार
सीताराम नायक ने खाजूवाला विधायक और आपदा प्रबंधन मंत्री गोविंदराम मेघवाल पर निशाना साधते हुए कहा, वे दलित वर्ग का नेतृत्व करने का दम भरते हैं। लेकिन खाजूवाला में दलित युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या हो गई और गोविंदराम पीड़ित परिवार के प्रति संवेदना जताने भी नहीं पहुंचे।
विज्ञापन
सीताराम नायक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बीकानेर में हुए खाजूवाला सामूहिक दुष्कर्म मामले में कांग्रेस पार्टी और उनके नेताओं के रवैये को देखते हुए कांग्रेस के ही देहात महासचिव सीताराम नायक ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से भी इस्तीफा दे दिया है। यह इस्तीफा उन्होंने देहात कांग्रेस के अध्यक्ष महेंद्र गहलोत को भेजा है।
विज्ञापन
सीताराम नायक ने शनिवार को प्रेस वार्ता कर खाजूवाला विधायक और आपदा प्रबंधन मंत्री गोविंदराम मेघवाल पर निशाना साधते हुए कहा, वे दलित वर्ग का नेतृत्व करने का दम भरते हैं, लेकिन खाजूवाला में दलित युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या हो गई और गोविंदराम मेघवाल पीड़ित परिवार को संवेदना जताने भी नहीं पहुंचे।
विज्ञापन
नायक ने कहा कि कांग्रेस का एक भी नेता इस संकट की घड़ी में पीड़ित परिवार के साथ खड़ा नजर नहीं आया। यह वाकई हैरान करने वाली बात है। साथ ही उन्होंने कहा कि भाजपा और कांग्रेस एक ही हैं। भाजपा ने भी वहां कुछ नेताओं को भेजकर राजनीति करने की कोशिश की। सीताराम नायक ने अन्य पार्टियां ज्वाइन करने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन