{"_id":"6424448476b09731b90e9088","slug":"bikaner-police-seized-fake-notes-worth-20-8-lakhs-one-accused-arrested-2023-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bikaner: नकली नोटों की बड़ी खेप बरामद, 20.8 लाख के जाली नोट समेत एक गिरफ्तार, पांच अन्य आरोपी नामजद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bikaner: नकली नोटों की बड़ी खेप बरामद, 20.8 लाख के जाली नोट समेत एक गिरफ्तार, पांच अन्य आरोपी नामजद
Wed, 29 Mar 2023 08:00 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Wed, 29 Mar 2023 08:00 PM IST
सार
बीकानेर के लूणकरणसर सीओ की टीम ने सोमवार को बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए नकली नोटों का जखीरा बरामद कर लाखों रुपए के जाली नोटों के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। मामले में 5 अन्य आरोपियों को भी नामजद किया गया है, जिनकी धरपकड़ के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बीकानेर एसपी तेजस्विनी गौतम ने बताया कि कस्बा लूणकरणसर के वार्ड नंबर 34 निवासी साहिल पुत्र लियाकत अली को गिरफ्तार कर 20 लाख 8 हजार के जाली नोट बरामद किए गए हैं।लूणकरणसर सीओ नोपाराम भाकर को सोमवार को मुखबिर से सूचना मिली थी कि साहिल ने अपने अन्य साथियों से बड़ी मात्रा में नकली करेंसी प्राप्त की है। यह राशि वह आगे दिल्ली में हवाला में खपाने की फिराक में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
आईजी रेंज ओमप्रकाश के निर्देश पर बीकानेर जिले में संगठित अपराधियों के विरुद्ध एसपी तेजस्विनी गौतम के पर्यवेक्षण और एएसपी ग्रामीण सुनील कुमार के निर्देशन में अभियान चलाया जा रहा है। सीओ भाकर को मिली इस सूचना पर एसएचओ कालू सुरेश मील के साथ सीओ ऑफिस, थाना कालू, लूणकरणसर और जामसर से विशेष टीम गठित कर दबिश में अभियुक्त साहिल को गिरफ्तार कर उसके पास से 20 लाख 8 हजार रुपये की जाली मुद्रा बरामद की गई।
विज्ञापन
इन पांच आरोपियों की धरपकड़ की कोशिशें जारी
जाली नोट बरामदगी के इस प्रकरण की अग्रिम जांच सीओ नगर बीकानेर दीपचंद द्वारा की जा रही है। जाली मुद्रा के गोरखधंधे में शामिल अभियुक्त प्रदीप सारस्वत निवासी बामनवाली, रामनिवास गोदारा निवासी जैसा, रामावतार सारस्वत निवासी सारोठिया तहसील सुजानगढ़ जिला चूरू, सोनू उर्फ संदीप कायल निवासी लूणकरणसर और राहुल सारस्वत निवासी कालू को नामजद किया गया है, जिनकी धरपकड़ के प्रयास जारी हैं।