{"_id":"642c2f6d3c278b5dd9015193","slug":"bikaner-police-arrested-four-miscreants-and-recovered-two-rats-magazine-and-cartridges-2023-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: बीकानेर पुलिस ने चार बदमाशों को किया गिरफ्तार, दो माउजर, मैगजीन और कारतूस बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: बीकानेर पुलिस ने चार बदमाशों को किया गिरफ्तार, दो माउजर, मैगजीन और कारतूस बरामद
Tue, 04 Apr 2023 07:38 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Tue, 04 Apr 2023 07:38 PM IST
सार
बीकानेर पुलिस की गिरफ्त में आए चारों बदमाश रोहित गोदारा गैंग के संपर्क में थे। पुलिस का कहना है कि आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी।
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
राजस्थान पुलिस बीते एक महीने से अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रही है। अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर लगातार अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
मंगलवार को बीकानेर पुलिस ने भी इसी अभियान के तहत चार बदमाशों को गिरफ्तार किया। पकड़े गए बदमाशों के पास से पुलिस ने दो माउजर, दो मैगजीन और 50 कारतूस बरामद किए। एसपी तेजस्विनी गौतम के निर्देशन में बीछवाल थाना पुलिस ने ये कार्रवाई की।
विज्ञापन
एसपी गौतम ने बताया कि चारों बदमाशों का कनेक्शन रोहित गोदारा गैंग से सामने आया है। आरोपी सोशल मीडिया के माध्यम से इस गैंग से लगातार संपर्क में थे। पुलिस ने बदमाशों के कब्जे से एक बोलेरो कैंपर भी जब्त की है। एसपी के अनुसार चारों आरोपी बीकानेर जिले में किसी बड़ी आपराधिक वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे। तीना थानों की पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को पकड़ा है। पुलिस की टीम चारों आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन