{"_id":"6222041e0c066d0954511eea","slug":"bikaner-news-the-woman-started-crying-in-jansunwai-and-says-husband-threw-her-out-of-the-house","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनसुनवाई में रोने लगी महिला: बोली- पति ने मारपीट कर घर से निकाला, एक साल धरने पर बैठी, फिर भी नहीं हो रही कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनसुनवाई में रोने लगी महिला: बोली- पति ने मारपीट कर घर से निकाला, एक साल धरने पर बैठी, फिर भी नहीं हो रही कार्रवाई
Fri, 04 Mar 2022 05:50 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Fri, 04 Mar 2022 05:50 PM IST
सार
बीकानेर में कलेक्ट्रेट के सामने एक साल से धरने पर बैठी महिला की सुनवाई नहीं हो रही है। शुक्रवार को जनसुनवाई में अपनी पीड़ा सुनाते हुए पीड़िता कलेक्टर के सामने रोने लगी, उसने बताया कि पति और अन्य लोगों ने मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया है।
विज्ञापन
कलेक्टर के सामने राेने लगी महिला।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बीकानेर में जिला स्तरीय जनसुनवाई में कलेक्टर के सामने एक महिला का दर्द आंसू बनकर बाहर आ गया। पीड़िता एक साल से कलेक्ट्रेट के सामने धरने पर बैठी है। महिला का आरोप है कि उसके पति और अन्य लोगों ने मारपीट कर उसे घर से बाहर निकाल दिया है। महिला ने इसकी शिकायत थाने में दी थी, लेकिन कार्रवाई नहीं होने के कारण वह शुक्रवार को जनसुनवाई में पहुंची। कलेक्टर को अपनी शिकायत बताने के दौरान वह जोर-जोर से रोने लगी।
विज्ञापन
दरअसल, जिला कलक्टर भगवती प्रसाद कलाल की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जनसुनवाई का आयोजन किया गया। इस दौरान एक साल से जिला कलेक्ट्रेट के सामने धरने पर बैठी कोलायत निवासी दुर्गा देवी पत्नी दिनेश स्वामी की रुलाई फूट पड़ी। अचानक हुई इस घटना से वहां मौजूद अधिकारी और कर्मचारी अवाक रह गए।
विज्ञापन
पीड़ित महिला दुर्गा देवी ने बताया कि उसका पति दिनेश स्वामी से विवाद चल रहा है। कोलायत थाने में उसने पति और अन्य लोगों के खिलाफ केस भी दर्ज कराया है। महिला का आरोप है कि पति व अन्य चार-पांच लोगों ने मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया और उसके घर पर कब्जा कर लिया है। शिकायत के बाद भी पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अब तक कोई कार्यवाही नहीं की है। पीड़िता ने कहा कि कार्रवाई की मांग को लेकर उसने कई अधिकारियों के चक्कर लगाए, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है।
विज्ञापन