फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Bikaner Man fraud wife absconded 15 days after marriage with jewellery

लुटेरी दुल्हन हुई गायब: चार महीने पहले रचाई थी शादी, अब लाखों रुपए की नकदी और आभूषण लेकर हुई फरार

Sun, 06 Feb 2022 03:35 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर Published by: संजीव कुमार झा Updated Sun, 06 Feb 2022 03:35 PM IST
सार

दुल्हन अपने साथ  लगभग 4लाख के सोने व चांदी के जेवरात और एक लाख की नगदी लेकर फरार हो गई है। पीड़ित ने भटिंडा निवासी दर्शन सिंह अरोड़ा और मुक्तसर पंजाब निवासी सोनू करमजीत कौर पर मुकदमा दर्ज करवाया है।

विज्ञापन
Bikaner Man fraud wife absconded 15 days after marriage with jewellery
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social media

विस्तार

राजस्थान के बीकानेर के नोखा मैं शादी के बाद लुटेरी दुल्हन नगदी और गहने लेकर फरार हो गई। दुल्हन अपने साथ लगभग 4 लाख रुपये के सोने व चांदी के जेवरात और एक लाख की नगदी लेकर फरार हो गई है। पीड़ित ने भटिंडा निवासी दर्शन सिंह अरोड़ा और मुक्तसर पंजाब निवासी सोनू करमजीत कौर पर मुकदमा दर्ज करवाया है। नोखा पुलिस ने कमल चंद वेद की रिपोर्ट पर आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


क्या है मामला?
नोखा थाने में दर्ज अपनी रिपोर्ट में नोखा के गांधी चौक निवासी कमल चंद्र वेद ने चार महीने पहले बठिंडा निवासी कमलजीत कौर से शादी की थी। कल देर रात उसकी पत्नी बिना बताए घर से कहीं चली गई। गांव में रिश्तेदारों के यहां ढूंढने के बाद जब उसकी पत्नी नहीं मिली तो पति ने दुल्हन के भटिंडा निवासी रिश्तेदार से बात की लेकिन वहां से भी उसे कोई संतोषप्रद जवाब नहीं मिला। थक हार कर उसने नोखा थाने में अपनी पत्नी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है।
विज्ञापन


शादी से पूर्व पीड़ित ने महिला के रिश्तेदारों को लगभग दो लाख रुपए दिए थे
पीड़ित ने बताया है कि उसकी शादी बठिंडा निवासी कमलजीत कौर से हुई थी शादी से पूर्व उसने महिला के रिश्तेदारों को लगभग दो लाख रुपए दिए थे। जोकि उसकी पत्नी के भाई बताए जा रहे हैं। पीड़ित ने बताया कि  उसकी पत्नी अपने साथ लगभग 4लाख के सोने व चांदी के जेवरात और एक लाख की नगदी लेकर अपने ससुराल चली गई ।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed