फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Bikaner collector Bhagwati Prasad Kalal corona infected health department started screening

Rajasthan: प्रदेश में बढ़ रहा कोरोना, बीकानेर कलेक्टर  भगवती प्रसाद भी संक्रमित, जिले में स्क्रीनिंग शुरू

Thu, 06 Apr 2023 07:20 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Thu, 06 Apr 2023 07:20 PM IST
सार

कोरोना संक्रमण ने एक बार फिर राजस्थानवासियों की चिंता बढ़ा दी है। मुख्यमंत्री गहलोत के संक्रमित होने के बाद प्रदेश में कोरोना में मामले लगातार बढ़ रहे हैं। प्रशासनिक अधिकारी लोगों से सावधान बरतने की अपील कर रहे हैं।

विज्ञापन
Bikaner collector Bhagwati Prasad Kalal corona infected health department started screening
कलेक्टर भगवती प्रसाद कलाल। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राजस्थान में कोरोना लगातर पैर पसार रहा है। प्रदेश के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पूर्व सीएम वसुंधरा राजे और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा कोरोना पॉजिटिव हो चुके हैं। गुरुवार को बीकानेर कलेक्टर की रिपोर्ट भी कोरोना पॉजिटिव आई है। कलेक्टर भगवती प्रसाद कलाल को होम आइसोलेशन में रखा गया है।  

विज्ञापन

 
कलेक्टर के संक्रमित होने के बाद आशंका जताई जा रही है कि जिले में कोरोना मरीजों की संख्या और बढ़ सकती है। जिसे लेकर प्रशासन अलर्ट मोड में आ गया है। सबसे ज्यादा हैरानी की बात ये है कि कोरोना संक्रमित हो रहे लोगों को कोविड वैक्सीन की तीनों डोज लगाई जा चुकी हैं। कोरोना के बढ़ते खतरे को लेकर चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड़ पर आ गया है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड पर आने जाने वाले सभी यात्रियों की स्क्रीनिंग भी शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


गुरुवार को जारी लिस्ट के अनुसार आज शहर में 9 कोरोना संक्रमित केस मिले। सीएमएचओ अबरार पंवार के ने बताया कि इन मरीजों में जिला कलक्टर भगवती प्रसाद कलाल भी शामिल हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed