फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Bihar Married woman murdered in Bettiah and her body went missing police could not find even after three days

Bihar Crime News: बेतिया में विवाहिता की हत्या कर शव को किया गायब, तीन दिन बाद भी नहीं ढूंढ पाई पुलिस

Sat, 16 Sep 2023 05:05 PM IST
लोकेंद्र सिंह चंपावत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया Published by: लोकेंद्र सिंह चंपावत Updated Sat, 16 Sep 2023 05:05 PM IST
सार

बेतिया में विवाहिता की हत्या करने का मामला सामने आया है। घटना हत्या को शव को भी गायब कर दिया है। तीन दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस शव को नहीं ढूंढ़ पाई है।

विज्ञापन
Bihar Married woman murdered in Bettiah and her body went missing police could not find even after three days
विवाहिता की हत्या के बाद गायब शव को तीन दिन बाद भी पुलिस नहीं ढूंढ़ पाई - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बेतिया में विवाहिता की हत्या कर शव को गायब करने के मामले में एफआईआर दर्ज हुई है। जिसमें दस लोगों को नामजद किया गया है। पुलिस हत्या के तीन दिन बाद भी शव को नहीं ढूंढ पाई है।

विज्ञापन


बेतिया में विवाहिता की हत्या कर शव को गायब करने के मामले में दस लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। वहीं, तीन दिन बाद भी शव को पुलिस ढूंढने में नाकामयाब रही है। मामला मैनाटाड़ थाना क्षेत्र के रमपुरवा गांव का है। मृतका कि पहचान देवलाल राम के पत्नी आरती देवी (26) के रूप में की गई है। जिसका मायका रामनगर थाना क्षेत्र के सउसा पंचायत के बिलपुरा गांव का है। 
विज्ञापन


पुलिस ने विवाहिता की हत्या कर शव को गायब कर देने के मामले में 10 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। वहीं, तीन दिन खोजने के बाद भी विवाहिता का शव नहीं मिला है। विवाहिता के ससुराल वाले घर छोड़कर फरार है। मामले में विवाहिता के पिता शेषनाथ राम ने पुलिस को आवेदन देकर बताया है कि उसकी पुत्री कि शादी 2016 को हिंदू रीति रिवाज के अनुसार मैनाटाड़ थाना क्षेत्र के रमपुरवा गांव निवासी मोहर राम के पुत्र देवलाल राम (25) की गई थी। शादी के समय उपहार का स्वरूप दो लाख रुपये का सामान दिया गया। शादी के दो साल बाद से ही मेरी बेटी को उसके पति देवलाल राम, ससुर मोहर राम, रामेश राम, किशोर राम, सुगंधी देवी, मालती देवी, कौशल्या देवी, चंद्रावती देवी, अच्छेलाल राम, सीता राम आदि लोग दहेज में हिरो मोटरसाइकिल कि मांग करने लगे। जिसको लेकर बेटी के साथ मारपीट तथा प्रताड़ित करने लगे। कई बार मारपीट कर घर से बाहर भी निकाल दिए थे। हम सभी उसके ससुराल पहुंचे और कई बार आग्रह कर उसे घर में भी रखवाया। वहीं, मेरी बेटी के तीन बच्चे हैं। एक नंदनी कुमारी (4), अभी कुमार (2),  रितिष कुमार (1) है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतका के पिता ने बताया कि मामले में कई बार पंचायत की गई। लेकिन मामला जस का तस रहा। इधर, सुचना मिली कि आपके बेटी कि हत्या कर शव को रांगी नदी मे फेंक दिया गया है। जब मैं 14 सितंबर को अपने बेटी के घर पहुंचा। तो बेटी कि हत्या कर शव को गायब कर दिया गया था। पुलिस के साथ हम सभी परिजन लगातार तीन दिन से शव को ढूंढ रहे हैं। लेकिन कोई अता-पता नहीं चल रहा है। मेरी बेटी के ससुराल वाले घर छोड़कर फरार है। थानाध्यक्ष राजीव नंदन सिन्हा ने बताया कि मृतक के पति के आवेदन पर 10 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर पुलिस गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।


14 सितंबर को मैनाटाड़ थाना क्षेत्र के रमपुरवा गांव में एक विवाहिता की हत्या कर शव को गायब कर दिया गया था। वहीं, गुप्त सूचना पर पहुंचे परिजन और पुलिस ने शव की काफी खोजबीन की। लगातार तीन दिन तक शव को खोजते रहें। लेकिन अभी तक शव नहीं मिल पाया है। बीते बुधवार को मृतक के भाई धनंजय राम ने बताया कि वह अपने बहन से 8:30 बजे रात्रि में फोन पर बात किया था। लेकिन गुरुवार के दोपहर सूचना मिली कि आपकी बहन की हत्या कर शव को गायब कर दिया गया है। शनिवार को भी काफी खोजने के बाद भी शव बरामद नहीं किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed