फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Big Cyber Fraud Neither clicked on mobile nor gave OTP to anyone yet Rs 72 lakh withdrawn from account

Big Cyber Fraud: न मोबाइल पर क्लिक किया, न ही किसी को OTP दिया, फिर भी खाते से निकले 72 लाख रुपये

Mon, 10 Apr 2023 08:53 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर Published by: अरविंद कुमार Updated Mon, 10 Apr 2023 08:53 PM IST
सार

मोबाइल पर कोई संदेश नहीं, किसी लिंक पर क्लिक नहीं और खाते से निकल गए 72 लाख रुपये। बीकानेर के ऊन व्यावसायी के साथ ये घटना सोमवार सुबह हुई। उसने तुरंत पुलिस को फोन किया। साइबर टीम एक्टिव हुई और कुछ ही घंटों की मशक्कत के बाद 72 लाख में से 53 लाख रुपये फ्रीज करवा दिए गए। शेष राशि के लिए भी पुलिस की साइबर टीम लगी हुई है।

विज्ञापन
Big Cyber Fraud Neither clicked on mobile nor gave OTP to anyone yet Rs 72 lakh withdrawn from account
एसपी तेजस्विनी गौतम - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राजस्थान में बीकानेर के करणी इंडस्ट्रियल एरिया में एमएल इंडस्ट्रीज के मालिक सुरेश राठी के मोबाइल पर सोमवार सुबह आठ और साढ़े आठ बजे के बीच बैंक से रुपये निकलने का मैसेज आया। बैंक के मैसेज को उन्होंने पहले तो नहीं देखा, लेकिन बाद में एक मैसेज पढ़ा तो होश उड़ गए। एक-एक करके सभी मैसेज देखे तो पता चला कि 72 लाख रुपये बैंक से डेबिट हुए हैं।

विज्ञापन


बता दें कि राठी ने अपने ऑफिस और एकाउंटेंट को फोन किया। किसी ने रुपये नहीं निकालने की जानकारी दी। इस पर पुलिस को बताया गया। पुलिस ने भी तुरंत साइबर टीम को एक्टिवेट किया। जहां से 53 लाख रुपये रोक लिए गए। ये रुपये ठग ने अपने खाते से दूसरे खाते में ट्रांसफर नहीं किए थे। ऐसे में ये रुपये बच गए। सामने वाला खाता फ्रीज कर दिया गया है, ऐसे में वो भी रुपये नहीं निकाल सकेगा।
विज्ञापन


सुरेश राठी ने बताया, ये खाता किसी आरसी अग्रवाल के नाम से है, जिसमें पहले रुपये ट्रांसफर हुए हैं। राठी ने बताया कि उन्होंने किसी भी मैसेज पर आए लिंक को क्लिक नहीं किया है। उनके पास तो सीधे मैसेज आया कि रुपये निकल गए हैं। ऐसे में ये माना जा रहा है कि राठी का मोबाइल ही हैक कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस की बड़ी कार्रवाई...
साइबर ठगी में इतनी बड़ी ठगी रोकने वाला बीकानेर प्रदेश का पहला जिला बन गया है। अब तक किसी भी जिले में इतनी बड़ी ठगी के बाद 53 लाख रुपये वापस करवाने का मामला सामने नहीं आया है। पुलिस की इस उपलब्धि से प्रसन्न होकर एसपी तेजस्विनी गौतम ने साइबर टीम को अपने ऑफिस बुलाया और उनका हौंसला बढ़ाया। गौतम ने बताया कि साइबर क्राइम रोकने के लिए पुलिस टीम मजबूती से काम कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed