{"_id":"65dc670613339f594a08a10f","slug":"rajasthan-news-head-on-collision-between-roadways-bus-and-pickup-pickup-driver-seriously-injured-2024-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan News: रोडवेज बस और पिकअप में हुई आमने-सामने की भिड़ंत, पिकअप चालक गंभीर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan News: रोडवेज बस और पिकअप में हुई आमने-सामने की भिड़ंत, पिकअप चालक गंभीर घायल
Mon, 26 Feb 2024 03:55 PM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भीलवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भीलवाड़ा
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Mon, 26 Feb 2024 03:55 PM IST
सार
Bhilwara: भीलवाड़ा-ब्यावर राजमार्ग पर अनार से भरी पिकअप और रोडवेज बस की टक्कर में पिकअप चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। बस में सवार करीब एक दर्जन यात्रियों को हल्की चोटें आई हैं।
विज्ञापन
टक्कर में सड़क पर बिखरे अनार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सोमवार सुबह भीलवाड़ा-ब्यावर राजमार्ग पर आसींद के निकट एक रोडवेज बस व अनार से भरी पिकअप में आमने-सामने की भिड़ंत होने से पिकअप चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं रोडवेज में सवार लगभग एक दर्जन यात्रियों को हल्की चोट आई है।
विज्ञापन
सूचना मिलते ही बदनोर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए आसींद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया। बदनोर थाना प्रभारी भंवरलाल जाट ने जानकारी देते हुए बताया कि आसींद क्षेत्र में मालासेरी से जयपुर के बीच चलने वाली राजस्थान पथ परिवहन निगम की बस जयपुर की ओर जा रही थी। इस बीच ब्यावर की तरफ से आ रही अनार से भरी एक पिकअप गाड़ी के साथ आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। इस हादसे में पिकअप चालक गंभीर घायल हो गया। वहीं, रोडवेज में यात्रा कर रहे लगभग एक दर्जन यात्रियों को भी चोटें आई हैं।
विज्ञापन
हादसा इतना भीषण था कि अनार से भरी पिकअप राजमार्ग के पास नीचे खाई में जा गिरी। पिकअप गाड़ी को जेसीबी के माध्यम से सीधा किया गया। इस बीच पिकअप चालक हादसे के बाद करीब एक घंटे तक पिकअप में फंसा रहा और घायल हो गया। उसे बाहर निकाल कर आसींद चिकित्सालय में उपचार के लिए भर्ती कराया गया। हादसे की बाद ब्यावर-भीलवाड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग पर लंबा जाम लग गया, जिसे बाद में प्रशासन ने सुचारू करवाया।
विज्ञापन