{"_id":"65e6fb565f72572bfd01d991","slug":"bhilwara-news-two-youths-died-in-a-massive-collision-between-a-trailer-and-a-bike-near-mewasa-2024-03-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhilwara News: मेवासा के पास ट्रेलर और बाइक के बीच जबरदस्त भिड़ंत, बाइक सवार दो युवकों की दर्दनाक मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhilwara News: मेवासा के पास ट्रेलर और बाइक के बीच जबरदस्त भिड़ंत, बाइक सवार दो युवकों की दर्दनाक मौत
Tue, 05 Mar 2024 04:30 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भीलवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भीलवाड़ा
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Tue, 05 Mar 2024 04:30 PM IST
सार
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि एक बाइक सवार ट्रेलर के टायर के नीचे आ गया, जिससे शव बुरी तरह से क्षत-विक्षत हो गया। लोडर की मदद से ट्रेलर को ऊपर उठाकर शव को टायर के नीचे से बाहर निकाला गया है।
विज्ञापन
करेड़ा पुलिस थाना।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
भीलवाड़ा जिले के करेड़ा थाना क्षेत्र में मेवासा के पास भीषण सड़क हादसा होने से दो जनों की मौत हो गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। शवों को मोर्चरी में रखवाया गया। एक मृतक का शव तो टायर के नीचे आ जाने से कुचल गया।
करेड़ा थाना क्षेत्र में मेवासा के पास ट्रेलर और बाइक की आमने-सामने की जबरदस्त भिड़ंत हो गई। हादसे में ट्रेलर के टायर से कुचलने से बाइक सवार दो जनों की मौके पर मौत हो गई। करेड़ा थाना प्रभारी अर्जुन लाल गुर्जर ने बताया कि मेवासा के पास बाइक सवार करेड़ा से भभाणा अपने गांव जा रहे थे। माइंस से ब्लॉक भरकर आ रहे तेज रफ्तार के ट्रेलर ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार नारायण पुत्र गणेश प्रजापत निवासी रायपुर और लक्ष्मण पुत्र भैरुलाल प्रजापत निवासी भभाणा थाना करेड़ा की मौके पर ही मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि एक बाइक सवार ट्रेलर के टायर के नीचे आ गया, जिससे शव बुरी तरह से क्षत-विक्षत हो गया। लोडर की मदद से ट्रेलर को ऊपर उठाकर शव को टायर के नीचे से बाहर निकाला गया है। ट्रेलर चालक तो फरार हो गया है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
विज्ञापन
पुलिस ने दोनों शवों को चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवाया है। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को अपने कब्जे में लिया है। पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सुपुर्द कर दिया। मौके पर जमा भीड़ मृतकों के परिवारजनों को मुआवजा देने की मांग कर रहे हैं।