{"_id":"645f71aa066de36cb80c7d19","slug":"bhilwara-news-commendable-work-of-railway-protection-force-rescued-children-under-operation-nanhe-fariste-2023-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhilwara News: रेलवे सुरक्षा बल के सराहनीय कार्य, 'ऑपरेशन नन्हे फरिस्ते' के तहत बच्चों को बचाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhilwara News: रेलवे सुरक्षा बल के सराहनीय कार्य, 'ऑपरेशन नन्हे फरिस्ते' के तहत बच्चों को बचाया
Sat, 13 May 2023 04:47 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भीलवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भीलवाड़ा
Published by: अरविंद कुमार
Updated Sat, 13 May 2023 04:47 PM IST
सार
भीलवाड़ा जिले में रेलवे सुरक्षा बल की ओर से सराहनीय कार्य किया गया। ऑपरेशन नन्हे फरिस्ते के तहत बच्चों को बचाया गया। साथ ही ऑपरेशन अमानत के तहत यात्रियों का सामान लौटाया गया।
विज्ञापन
रेलवे सुरक्षा बल के सराहनीय कार्य
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रेलवे सुरक्षा बल रेलवे संपत्ति और यात्रियों की सुरक्षा की जिम्मेदारी 24X7 निभा रही है। आरपीएफ की मुस्तैदी एवं त्वरित कार्रवाई से यात्रियों के छुटे सामान को सकुशल वापस लौटाया गया। साथ ही लावारिस एवं नाबालिग बच्चों को भी सकुशल सुपुर्द किया गया।
विज्ञापन
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार, ऑपरेशन नन्हे फरिस्ते के तहत नौ मई 2023 को भीलवाड़ा रेलवे स्टेशन पर एक नाबालिग लड़की को रेलवे सुरक्षा बल द्वारा चाइल्ड हेल्प लाइन भीलवाड़ा को दो मई 2023 को बीकानेर रेलवे स्टेशन पर एक नाबालिग लड़की को रेलवे सुरक्षा बल द्वारा चाइल्ड हेल्प लाइन बीकानेर को सुपुर्द किया।
विज्ञापन
ऑपरेशन अमानत के तहत एक मई को गाड़ी संख्या 22663 में यात्री का कीमती बैग भूल वश छूट जाने पर रेलवे सुरक्षा बल फालना द्वारा सात मई को गाड़ी संख्या 20473 में यात्री का कीमती बैग भूल वश छूट जाने पर रेलवे सुरक्षा बल किशनगढ़ द्वारा सही सलामत यात्री को सुपुर्द किया। इसी के साथ ही ऑपरेशन यात्री सुरक्षा के तहत चार मई से 11 मई तक उत्तर पश्चिम रेलवे के क्षेत्राधिकार में और दो मई 2023 को जयपुर रेलवे पर पूछताछ कर रहे यात्रियों की भीड़ में जेब तराशी का प्रयास कर रहे एक आरोपी को रेलवे सुरक्षा बल द्वारा गिरफ्तार कर अग्रिम कार्रवाई के लिए रारेपु/जयपुर को सुपुर्द किया गया।
विज्ञापन
महाप्रबन्धक उत्तर पश्चिम रेलवे विजय शर्मा के कुशल दिशा-निर्देशों में रेलवे यात्रियों की संरक्षित एवं सुरक्षित यात्रा के लिए कटिबद्ध है। इसके लिए रेल सुरक्षा बल 24X7 हमेशा तत्पर है। यात्रियों से निवेदन है कि सुरक्षा संबंधी किसी भी घटना पर उपस्थित रेलवे अधिकारियों/कर्मचारियों को सूचना दें या हेल्पलाइन नंबर 139 पर तुरंत सूचित करें।