फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Bhilwara Municipal Council commissioner demanded police force from SP to catch pig

Bhilwara: नगर परिषद कमिश्नर ने सुअर पकड़वाने के लिए SP से मांगा जाप्ता, लेटर पर पुलिस महकमे ने जताई नाराजगी

Fri, 03 Feb 2023 07:24 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भीलवाड़ा
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भीलवाड़ा Published by: उदित दीक्षित Updated Fri, 03 Feb 2023 07:24 PM IST
सार

भीलवाड़ा नगर परिषद कमिश्नर दुर्गा कुमारी ने पुलिस एसपी और पुलिस अफसरों को पत्र लिखकर सुअरों को पकड़ने के लिए जाप्ते की डिमांड कर दी। यह पत्र आला अधिकारियों के पास पहुंचा तो इस पर नाराजगी जताई गई।   

विज्ञापन
Bhilwara Municipal Council commissioner demanded police force from SP to catch pig
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राजस्थान के भीलवाड़ा शहर में नगर परिषद कमिश्नर दुर्गा कुमारी ने पुलिस एसपी और पुलिस अफसरों को पत्र लिखकर शहर के 70 वार्डों में घूम रहे सुअरों को पकड़ने के लिए जाप्ते की डिमांड कर दी। लेकिन जब यह लैटर एसपी के साथ ही सीओ सीटी, सीओ सदर, कोतवाली, सुभाष नगर, प्रताप नगर, भीमगंज और पुर थाना प्रभारियों के पास पहुंचा, तो पूरे पुलिस महकमे में भयंकर नाराजगी हो गई।  इस लेटर के पास कमिश्नर और पुलिस के काम पर भी सवाल खड़े होने लग गए।  सूत्रों के मुताबिक पुलिस के उच्चाधिकारियों ने सरकार में ऊपरी लेवल तक बात पहुंचा दी, तो आयुक्त को कड़ी फटकार लगी। जिसके बाद अगले दिन आयुक्त ने एसपी को संशोधित दूसरा लेटर लिखकर सुअर पकड़ने वाले नए और पुराने ठेकेदारों के बीच विवाद होने और कानून व्यवस्था की स्थिति बिगड़ने की आशंका जताते हुए पुलिस जाप्ते की मांग की।

विज्ञापन


पहला लेटर-'आवारा सुअर पकड़ाने क लिए पुलिस जाप्ते की जरूरत'
पहला लेटर भीलवाड़ा नगर परिषद आयुक्त दुर्गा कुमारी ने 1 फरवरी को भीलवाड़ा एसपी आदर्श सिद्धू को लिखा। जिसका नम्बर 15918 था। लेटर में कहा गया - ''भीलवाड़ा शहर के 70 वार्डों में आवारा सुअरों से आम जनता काफी परेशान हो रही है। ये शहर में गंदगी फैला रहे हैं। इसलिए आवारा सुअर पकड़ाने के लिए पुलिस जाप्ते की आवश्यकता है। अत: श्रीमान से निवेदन है कि नगर परिषद भीलवाड़ा को आवारा सुअर पकड़ने वालों के साथ पुलिस जाप्ता उपलब्ध कराने का कष्ट करें।''
विज्ञापन




एसपी ने सीओ समेत कई थानाधिकारियों को लेटर की कॉपी आगे भेजी
एसपी ने इस लैटर की कॉपी आगे पुलिस सर्किल ऑफिसर भीलवाड़ा, थानाधिकारी-कोतवाली, प्रतापनगर, सुभाष नगर, भीमगंज, पुर जिला भीलवाड़ा और प्रभारी ऑफिस कंट्रोल रूम को भी जिला पुलिस एसपी भीलवाड़ा ने आगे भेज दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरा लेटर-कानून व्यव्स्था के लिए पुलिस जाप्ता उपलब्ध कराएं
जब लेटर में पुलिस को सुअर पकड़वाने की बात फैली, तो विभाग में भारी नाराजगी पैदा हो गई। उच्च स्तर पर नगर परिषद आयुक्त को फटकार लगी, तो लेटर में सुधार कर दिया गया। अगले दिन 2 फरवरी को दूसरा लेटर नम्बर 20052 निकालकर आयुक्त ने लिखा- कानून व्यवस्था के लिए पुलिस जाप्ता उपलब्ध कराने बाबत। भीलवाड़ा शहर के वार्डों में घूम रहे आवारा पशुओं के स्वच्छंद घूमने को रोकने के लिए नया टेंडर जारी किया गया है। नया ठेकेदार बाहर का होने की वजह से पुराने ठेकेदार से विवाद की आशंका है। जिससे नगर परिषद क्षेत्र में कानून व्यवस्था बिगड़ सकती है। इसलिए श्रीमान से निवेदन है कि विवाद होने पर नगर परिषद भीलवाड़ा को कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस जाप्ता उपलब्ध करवाने का श्रम करें।




राठौड़ बोले-वाह पुलिस वाह..पुलिस भीलवाड़ा में ढूंढ़ती है सुअर कहां है?
उपनेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ ने कहा- भीलवाड़ा के नगर परिषद आयुक्त के निवेदन पर सारे पुलिस थाने लग जाते हैं। गली-गली में पुलिस की गाड़ी भीलवाड़ा में ढूंढती है कि सुअर कहां है ? उसी भीलवाड़ा के अंदर साम्प्रदायिकता को ताक पर रखकर एक नहीं दो-दो, तीन-तीन हत्याएं हो जाती हैं।  जिसकी हत्या होती हैं, जिनकी हत्याएं हुईं उनके परिजन हत्यारे का नाम बताते हैं और पुलिस उनको गिरफ्तार नहीं करके क्लीन चिट देती है। वाह भीलवाड़ा की पुलिस आपका कमाल नहीं। राठौड़ बोले- इस तरह की कार्रवाई हमारे पुलिस तंत्र पर कलंक है। गैंगवार की घटनाएं लगातार हो रही हैं।  पुलिस को फुर्सत नहीं है या तो पुलिस नेताओं की मिज़ाजपुर्सी में लगी है या नेताओं के दौरे में पुलिस दौड़ती है। रात के समय नेशनल हाईवे पर खड़े होकर चौथ वसूली करने का काम पुलिस करती है या अब सुअर पकड़वाने की जिम्मेदारी भी इन पर हो गई। वाह पुलिस वाह..।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed