{"_id":"64828b57303d1062580808d7","slug":"bhilwara-crime-blind-murder-revealed-accused-of-killing-laborer-by-throwing-big-stone-on-his-chest-arrested-2023-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्लाइंड मर्डर का खुलासा: छाती पर बड़ा पत्थर फेंककर मजदूर की हत्या का आरोपी गिरफ्तार, अवैध संबंध के शक में मारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्लाइंड मर्डर का खुलासा: छाती पर बड़ा पत्थर फेंककर मजदूर की हत्या का आरोपी गिरफ्तार, अवैध संबंध के शक में मारा
Fri, 09 Jun 2023 07:46 AM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भीलवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भीलवाड़ा
Published by: अरविंद कुमार
Updated Fri, 09 Jun 2023 07:46 AM IST
सार
भीलवाड़ा जिले में पुलिस ने ब्लाइंड मर्डर का खुलासा कर दिया है। पुलिस ने बताया, मजदूर की छाती पर बड़ा पत्थर फेंककर हत्या की गई थी। पत्नी से अवैध संबंध के शक में वारदात को अंजाम दिया था।
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भीलवाड़ा की सदर थाना पुलिस की टीम ने ब्लाइंड मर्डर का 24 घंटे के अंदर खुलासा कर आरोपी सलामुद्दीन उर्फ कालू पुत्र बाबू खान नीलगर (34 साल) निवासी अंटाली थाना शंभूगढ़ हाल सुखाड़िया नगर भीलवाड़ा को गिरफ्तार किया है। पत्नी से अवैध संबंध होने के शक के चलते आरोपी ने हत्या की घटना को अंजाम दिया था।
विज्ञापन
भीलवाड़ा के जिला एसपी आदर्श सिद्धू ने बताया कि गुरुवार को घटना के संबंध में पीपलखूंट जिला प्रतापगढ़ निवासी परिवादी रंगजी द्वारा रिपोर्ट देते हुए बताया कि उसका भाई हकरू निनामा आज से करीब एक महीने पहले मजदूरी करने भीलवाड़ा आया था। सुखाड़िया नगर में एक ठेकेदार के पास कारीगर का काम कर रहा था। रात को सोते समय किसी अज्ञात ने सीने पर एक बड़ा पत्थर मारकर उसके भाई की हत्या कर दी।
विज्ञापन
घटना के खुलासे के लिए एसपी सिद्धू में एएसपी चंचल मिश्रा व सीओ योगेश शर्मा के सुपरविजन, एसएचओ जगदीश प्रसाद के नेतृत्व में थाना स्तर और साइबर सेल से विशेष टीम गठित की। गठित टीम ने घटना के आसपास के सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाल कर तकनीकी सहायता और परंपरागत पुलिसिंग अपना कर आरोपी सलामुद्दीन को डिटेन कर पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
संदेह था कि मृतक हकरु का उसकी पत्नी के साथ अवैध संबंध है...
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसे संदेह था कि मृतक हकरु का उसकी पत्नी के साथ अवैध संबंध है। इस वजह से उसने हकरू के सीने पर एक बड़ा पत्थर फेंक कर हत्या कर दी।