फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Bharatpur Tiranga Yatra procession taken out with 76 feet long tricolor flag

Bharatpur Tiranga Yatra: 76 फीट लंबी तिरंगे झंडे के साथ निकाली गई यात्रा, देखने उमड़े सैकड़ों लोग

Sun, 13 Aug 2023 10:46 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Sun, 13 Aug 2023 10:46 PM IST
सार

स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन भले ही मंगलवार 15 अगस्त को होना है, लेकिन इससे पहले शहरों में देशभक्ति के कार्यक्रमों की शुरूआत हो गई है। इसी कड़ी में भरतपुर में 76 फीट लंबे तिरंगे के साथ यात्रा निकाली गई।

विज्ञापन
Bharatpur Tiranga Yatra procession taken out with 76 feet long tricolor flag
भरतपुर में निकाली गई तिरंगा यात्रा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भरतपुर में रविवार को भाजपा नेता देवेन्द्र चामड के नेतृत्व में आजादी का अमृत महोत्सव के तहत तिरंगा यात्रा निकाली गई। 76 फीट लंबे तिरंगे झंडे की यात्रा में सैकड़ों लोग शामिल हुए। वहीं, यात्रा को देखने के लिए बाजार में हुजूम उमड़ आया। 

विज्ञापन


तिरंगा यात्रा में सैंकडों की संख्या में युवा, महिलाएं और पुरुष समेत सभी लोग शामिल हुए। डीजे की धुन और देशभक्ति के गीतों के साथ निकाली गई तिरंगा यात्रा ने  पूरे शहर में देशभक्ति की लहर दौड़ा दी।  
विज्ञापन


तिरंगा यात्रा नारायण गेट स्थित चंदन मैरिज होम से शुरू हुई। जो बिजलीघर चौराहा से मथुरा गेट, चौबुर्जा, लक्ष्मण मंदिर से कोतवाली होते हुए कुम्हेर गेट पर सम्पन्न हुई। तिरंगा यात्रा का व्यापारियों के ने पुष्पवर्षा कर स्वागत सम्मान किया गया। देवेंद्र  ने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव के तहत तिरंगा यात्रा और तिरंगा वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर भाजपा के सौरभ ताखा, विष्णु लोहिया के अलावा लक्ष्मी अग्रवाल, कुसुम सिंह, शिखा सिंह, सरोज गुप्ता, सतीश चंद्र अग्रवाल, ठाकुर रविंद्र सिंह, रूप सिंह परमार, डॉ गिरीश शर्मा, डॉ. सुशील पाराशर, चंद्रप्रकाश जसोरिया, सीए हेमंत अग्रवाल, विशेष सिंगल, रवि जिंदल, प्रमोद अग्रवाल सहित अन्य मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed