फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Bharatpur Sujanganga Canal  work started on instructions of Tourism Minister Vishvendra Singh

Bharatpur: लोहागढ़ में सुजानगंगा नहर का निखरेगा स्वरूप, पर्यटन मंत्री विश्वेन्द्र सिंह के निर्देश पर काम शुरू

Wed, 08 Feb 2023 09:17 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Wed, 08 Feb 2023 09:17 PM IST
सार

भरतपुर से आने वाले पर्यटन मंत्री विश्वेन्द्र सिंह के निर्देश पर इलाके में प्रसिद्ध लोहागढ़ स्थित सुजानगंगा नहर के स्वरूप को निखारने की कवायद शुरू हो गई है, ताकि देश-दुनिया के मानचित्र पर नहर को एक नई पहचान मिल सके।

विज्ञापन
Bharatpur Sujanganga Canal  work started on instructions of Tourism Minister Vishvendra Singh
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रमुख शासन सचिव, पर्यटन गायत्री राठौड ने बुधवार को सचिवालय में सुजानगंगा नहर के विकास के लिए गठित मॉनिटरिंग कमेटी की बैठक की अध्यक्षता करते हुए सुजानगंगा नहर के स्वरूप को निखारने की प्लानिंग के संबंध में महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए। राठौड़ ने अधिकारियों को सुजानगंगा नहर का फेज वाइज विकास करने के लिए जरूरी बजट जारी कराने की कार्यवाही विभागीय स्तर पर जल्द शुरू करने के निर्देश दिए।

विज्ञापन


प्रमुख सचिव पर्यटन गायत्री राठौड़ ने कहा कि नहर का जीर्णोंद्धार, संरक्षण, सौन्दर्यीकरण और अन्य विकास कार्य राज्य पुरातत्व और संग्रहालय विभाग के माध्यम से करवाए जाएं।
विज्ञापन




भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग के अधिकारी रहे मौजूद
बैठक में भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग के अधिकारियों ने सुजानगंगा नहर का विकास और किले की मोटवाल के जीर्णोद्धार के साथ ही क्षतिग्रस्त सड़क के सुधार कार्यों के लिए NOC जारी करने पर भी सहमति दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोहागढ़ किले की सुरक्षा के लिए 1733 में बनवाई गई सुजानगंगा नहर
लोहागढ़ किले की सुरक्षा के लिए 1733 ईस्वी में सुजानगंगा नहर का निर्माण किया गया था। यह नहर करीब 8 साल में बनकर तैयार हुई थी। इसके लिए लगभग 650 कारीगरों ने रात-दिन काम किया था। नहर करीब 200-250 फुट चौड़ी और करीब 30 फुट गहरी है। बैठक में पर्यटन निदेशक डॉ. रश्मि शर्मा, पुरातत्व और संग्रहालय विभाग के निदेशक डॉ महेन्द्र खड़गावत, पर्यटन विभाग और भरतपुर जिला प्रशासन के अधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed