फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Bharatpur protests against ill-treatment of wrestlers protesting in Delhi

Bharatpur: दिल्ली में धरना दे रहे पहलवानों के साथ दुर्व्यवहार का विरोध, पीएम और गृहमंत्री का पुतला जलाया

Tue, 30 May 2023 08:30 AM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Tue, 30 May 2023 08:30 AM IST
सार

देश की बेटियों के साथ न्याय नहीं किया गया तो देश की सड़कों पर यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ता उग्र आंदोलन करेंगे। इसकी जिम्मेदार केन्द्र सरकार होगी।

विज्ञापन
Bharatpur protests against ill-treatment of wrestlers protesting in Delhi
भरतपुर में जलाया पुलता - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

दिल्ली में पहलवानों के साथ किए गए पुलिस के दुर्व्यवहार के विरोध में यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने भरतपुर में सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, बृजभूषण शरण सिंह, गृहमंत्री अमित शाह के प्रतीकात्मक पुतलों का दहन बिजलीघर चौराहे पर किया।

विज्ञापन


भरतपुर में यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष पुष्पेंद्र सिंह ने कहा कि एक तरफ तो लोकतंत्र के सबसे बड़े मंदिर नवीन "संसद भवन" के उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया था तो वहीं दूसरी ओर दिल्ली पुलिस द्वारा विश्व पटल पर देश का नाम रोशन करने वाली हमारे देश की बेटियों के साथ बर्बरतापूर्ण व्यवहार किया गया, जोकि सरासर निंदनीय है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि देश की बेटियों के साथ न्याय नहीं किया गया तो देश की सड़कों पर यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ता उग्र आंदोलन करेंगे। इसकी जिम्मेदार केन्द्र सरकार होगी। इसी को लेकर यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने शहर के बिजली घर चौराहे पर केंद्र की सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए पुतला दहन किया। प्रदर्शन में यूथ कांग्रेस के साथी एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष बन्नो गुर्जर और काफी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed